Begin typing your search above and press return to search.

लंबी बीमारी के बाद भारतीय ओलंपिक संघ उपाध्यक्ष जनार्दन का निधन…..

लंबी बीमारी के बाद भारतीय ओलंपिक संघ उपाध्यक्ष जनार्दन का निधन…..
X
By NPG News

नईदिल्ली 30 अप्रैल 2021। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के उपाध्यक्ष जनार्दन सिंह गहलोत का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को निधन हो गया। राजस्थान के पूर्व मंत्री गहलोत अंतरराष्ट्रीय कबड्डी महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष भी थे। उनकी उम्र 70 साल से अधिक थी।
जनार्दन सिंह गेहलोत को अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी फेडरेशन के अध्यक्ष चुने गए हैं
गहलोत भारतीय एमेच्योर कबड्डी महासंघ के 28 साल तक अध्यक्ष रहे। उन्होंने 2013 तक यह भूमिका निभाई। वह अभी राजस्थान ओलंपिक संघ के अध्यक्ष थे। आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा,‘जनार्दन के असामयिक निधन पर हमारी गहलोत परिवार के प्रति संवेदना है। ईश्वर उनकी आत्मा शांति प्रदान करे और उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे।’’

Next Story