Begin typing your search above and press return to search.

भारतीय बास्केटबाल कप्तान पर लगा चार साल का प्रतिबंध, डोप पॉजिटिव…..

भारतीय बास्केटबाल कप्तान पर लगा चार साल का प्रतिबंध, डोप पॉजिटिव…..
X
By NPG News

नईदिल्ली 25 सितम्बर 2020. दिग्गज सतनाम सिंह और अमृतपाल सिंह के डोप में फंसने के बाद अब भारतीय बास्केटबाल टीम के पूर्व कप्तान अर्शप्रीत सिंह भुल्लर भी डोप पॉजिटिव पाए गए हैं। नाडा ने उन पर चार साल का प्रतिबंध लगा दिया है।

गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में अमज्योत सिंह के साथ विवाद और बंगलूरू में अमज्योत के ही साथ झगड़े को लेकर सुर्खियों में आए अर्शप्रीत का नाडा ने लुधियाना में हुई राष्ट्रीय चैंपियनशिप के दौरान सैंपल लिया था। उनके सैंपल में स्टीमुलेंट डाईमेथाइल पेंटाइलअमीन पाया गया है।
अर्शप्रीत ने सुनवाई के दौरान कहा कि उन्होंने सप्लीमेंट खाया था, जिसमें ये सप्लीमेंट पाया गया। हियङ्क्षरग पैनल ने उनकी दलील को वाडा कोड के अनुसार अस्वीकार कर दिया। साथ ही उन्होंने अस्थाई प्रतिबंध भी नहीं स्वीकार किया था। जिसके चलते फैसले की तिथि 17 सितंबर से अर्शप्रीत पर चार साल का प्रतिबंध लगाया गया है।

Next Story