अगले सप्ताह कोरोना वैक्सीन आ जायेगी भारत ….. कोरोना टीकाकरण को लेकर तैयारियां पूरी… जानिये क्या होगा आने वाली कोरोना वैक्सीन का

नयी दिल्ली 22 दिसंबर 2020। अगले सप्ताह भारत में कोरोना वैक्सीन पहुंच जायेगी। हालांकि ये तय नहीं है कि कोरोना वैक्सीन क्या इमरजेंसी के लिए रखी जायेगी या फिर वैक्सीनेशन का दौर शुरू करने के लिए लायी जा रही है। केंद्र सरकार ने अभी तक इस बारे में अधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
कोल्ड स्टोरेज के जरिए दिल्ली के भीतर 600 जगहों पर कोरोना वैक्सीन मुहैया कराने की तैयारी है. राजीव गांधी अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल पर डीप फ्रीजर, कूलर, कोल्ड स्टोरेज बॉक्स, और वैक्सीन के रखे जाने संबंधी अन्य जरूरी चीजों को लगाया गया था. 15 दिसंबर तक ये सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल में कोरोना वैक्सीन को रखने की तैयारी है. नया कोल्ड स्टोरेज तैयार हो गया है. पहले चरण के टीकाकरण में स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाने की तैयारी है. दिल्ली में दो जगहों को कोरोना वैक्सीन केंद्र के लिए चिन्हित किया गया है. इसमें राजीव गांधी सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल का भी नाम शामिल है.
कोल्ड स्टोरेज में अलग-अलग वैक्सीन के लिए -40 डिग्री,-20 डिग्री और 2 से 8 डिग्री के बीच के तापमान के लिए फ्रीजर लगाए गए हैं. मौजूदा वक्त की बात करें तो फाइजर इंडिया, सीरम इंस्टीट्यूट ऑक्सफोर्ड वैक्सीन कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन आपात स्थिति में प्रयोग के लिए अनुमति पाने की दौड़ में हैं.
