Begin typing your search above and press return to search.

वैक्सीनेशन में भारत अमेरिका से आगे….चीन से अभी भी बहुत पीछे है इंडिया…दी जा चुकी हैं 32.36 करोड़ डोज़…

वैक्सीनेशन में भारत अमेरिका से आगे….चीन से अभी भी बहुत पीछे है इंडिया…दी जा चुकी हैं 32.36 करोड़ डोज़…
X
By NPG News

नई दिल्ली 28 जून 2021 : भारत में कोविड-19 के खिलाफ वैक्सीनेशन की मुहिम लगातार तेज और व्यापक करने की कोशिशें हो रही हैं. इस क्रम में भारत के लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल, ताजा आंकड़ों के मुताबिक, वैक्सीन की खुराक देने में भारत ने अमेरिका को भी पीछे छोड़ दिया है, वो भी तक जब भारत में टीकाकरण अभियान करीब एक महीने बाद शुरू हुआ था. इतना ही नहीं, इस मामले में भारत ब्रिटेन, इटली, जर्मनी और फ़्रांस से भी आगे चल रहा है.
ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में अब तक कुल 32.36 करोड़ वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. पिछले 24 घंटे में देश में कुल 17,21,268 डोज दी गई हैं. और इसके साथ ही अब तक कुल वैक्सीनेशन की संख्या 32,36,63,297 हो चुकी है.
बता दें कि 24 जून की सुबह 8 बजे तक देश में 32,36,63,297 डोज दिए जा चुके हैं. वहीं, यूएस में ड्राइव शुरू होने के बाद से अब तक कुल 32,33,27,328 खुराकें दी गई हैं. खास बात यह है कि भारत में 16 जनवरी, 2021 से वैक्सीनेशन शुरू हुआ था, जबकि अमेरिका में 14 दिसंबर, 2020 से ही वैक्सीन लगाई जाने लगी थी. आप ऊपर दिए गए लिस्ट में अन्य पांच देशों के आंकड़े देख सकते हैं.

लेकिन चीन है बहुत आगे…

अगर भारत के मुकाबले चीन के आंकड़ों को देखें तो चीन उससे और बाकी सभी देशों से कहीं आगे है. यहां पर 26 जून तक 1,165.23 मिलियन डोज दिए जा चुके हैं. जबकि भारत में 27 जून तक 323.66 मिलियन डोज दिए गए थे.

unorel68

Next Story