Begin typing your search above and press return to search.

एसईसीएल नर्मदा क्लब में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया…

एसईसीएल नर्मदा क्लब में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया…
X
By NPG News

बिलासपुर 17 अगस्त 2021. एसईसीएल वसंत विहार स्थित नर्मदा क्लब में क्लब के अध्यक्ष संजीव कुमार झा, प्रबंधक (कार्मिक/कलयाण) एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर नर्मदा क्लब में राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराकर सलामी देते हुए राष्ट्र गान गाया गया। क्लब के अध्यक्ष संजीव झा ने इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारियों सहित समस्त उपस्थितों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए क्लब के विविध समाजोन्मुखी कार्यकलापों की सराहना करते हुए कहा कि कोरोना काल में क्लब के सदस्यों ने रहवासियों के लिए जो मदद किया है वह अत्यंत सराहनीय है। इस अवसर पर निर्मल दास, ओपी नवरंग, तमाल चक्रवर्ती, डीके वर्मा, कृष्णा सूर्यवंशी, भगवान साहू, जीएस खान, पीके साहा, संजीव झा, अजय चौहान, कमलेश मानिकपुरी, चेतन महंत सहित बड़ी संख्या में काॅलोनी के बच्चे उपस्थित थे।

Next Story