
रायपुर 25 जून 2021. अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय त्रि-दिवसीय दशम स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ किया गया. आज उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में अनुसुइया उइके सम्माननीय राज्यपाल छत्तीसगढ़ एवं कुलाधिपति अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर एवं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रहलाद सिंह पटेल केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री भारत सरकार एवं अध्यक्षता उमेश पटेल उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन एवं विशिष्ट अतिथि धनंजय देवांगन सचिव उच्च एवं तकनीकी शिक्षा उपस्थित थे.
इस अवसर पर माननीय कुलपति आचार्य अरुण दिवाकर नाथ बाजपेयी ने विश्वविद्यालय के नए प्रतीक चिन्ह एवं नए कुलगीत का विमोचन किया तथा इस अवसर पर विश्वविद्यालय में शिक्षक छात्र एवं कर्मचारी के नामों का की भी घोषणा की गई सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी के रूप में परीक्षा प्रभारी प्रदीप सिंह को चुना गया एवं सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के रूप में डॉक्टर पूजा पांडे एवं डॉक्टर लतिका भाटिया को चुना गया। कार्यक्रम का समापन एवं आभार प्रदर्शन कुलसचिव सुधीर शर्मा जी ने किया ।
