पूर्व CM के बेटे की शादी में Lockdown के नियमों को दिखाया गया ठेंगा…..तस्वीरों में दिखी खूब सारी भीड़….उधर कुमारस्वामी ने मांगी माफी… ‘Corona के चलते बेटे की शादी में सबको न बुला पाया’

बैंग्लुरू 17 अप्रैल 2020। पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे की शादी में लॉकडाउन के नियमों की धज्जियां उड़ा दी गयी। शादी समारोह में लोगों की काफी मौजूदगी दिखी, हालांकि दावा यही किया गया कि 50 लोग ही शादी में जुटे थे, लेकिन तस्वीरों में भीड़ काफी नजर आ रही है। दरअसल कर्नाटक के बेंगलुरु में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारास्वामी ने बेटे बेटे निखिल कुमारास्वामी के विवाह समारोह का आयोजन किया जिसमें लॉकडाउन व शारीरिक दूरी के नियमों की परवाह नहीं की गई है। निखिल की शादी कांग्रेस के पूर्व आवासीय मंत्री एम कृष्णप्पा की भतीजी से हुई है।
I have sought a report from Ramnagar Deputy Commissioner. I will speak to the Superintendent of Police, we need to take action otherwise it will be a complete mockery of the system: CN Ashwathnarayan, Karnataka Deputy Chief Minister https://t.co/N8OVxxq3Gt pic.twitter.com/WGl8ZLATZw
— ANI (@ANI) April 17, 2020
कर्नाटक (Karnataka) के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने अपने समर्थकों से माफी मांगी है कि वे कोरोनोवायरस महामारी के कारण अपने बेटे निखिल की शादी में उन्हें आमंत्रित नहीं कर पाएंगे. एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि उनके समर्थकों को लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन किए बिना अपने घरों से आशीर्वाद देना चाहिए.
#WATCH Karnataka: Nikhil Kumarswamy, son of former Karnataka CM HD Kumaraswamy, tied the knot with Revathi, the grand-niece of former Congress Minister for Housing M Krishnappa, today in Ramnagar. (Video source: anonymous wedding guest) pic.twitter.com/5DH9fjNshQ
— ANI (@ANI) April 17, 2020
हालांकि कुमारस्वामी के बेटे की शादी ने राज्य में नए सियासी मुद्दे को जन्म दे दिया है. दरअसल शादी का वीडियो और फोटो सामने आने के बाद राज्य के डिप्टी सीएम ने सीएन अश्वथनारायण ने कहा, “मैंने रामनगर के डिप्टी कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी है. मैं पुलिस अधीक्षक (SP) से बात करूंगा, हमें कार्रवाई करने की आवश्यकता है नहीं तो यह व्यवस्था का मजाक उड़ाना साबित होगा.”
