सदन में CM भूपेश बघेल का ऐलान- “झीरम घाटी में मारे गए सभी नेताओं की स्मृति में संस्थाओं का यथायोग्य नामकरण होगा..”
रायपुर,28 अगस्त 2020। सदन में बस्तर विश्वविद्यालय का नामकरण महेंद्र कर्मा के नाम पर किए जाने के विधेयक को स्वीकृति देने के दौरान सदन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अहम ऐलान किया है। झीरम घाटी में हुए भीषण हमले में मारे गए कांग्रेस नेताओं की स्मृतियों को चिर स्थाई रखने हेतु विभिन्न संस्थाओं का नामकरण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सदन में घोषणा की
“झीरम घाटी में शहीद हुए नेताओं की स्मृति में संस्थाओं का नामकरण होगा.. यह नामकरण यथायोग्य होगा”
बस्तर विश्वविद्यालय का नामकरण महेंद्र कर्मा के नाम पर किए जाने के विधेयक को मंज़ूरी देने के दौरान धर्मजीत सिंह ने स्व. विद्याचरण शुक्ल की स्मृति में कोई संस्थान का नामकरण करने की माँग की थी।
वहीं तेज तर्राज विधायक अजय चंद्राकर ने विश्वविद्यालय का नामकरण महेंद्र कर्मा के नाम किए जाने का स्वागत करते हुए प्रश्न उठाया कि शहीद किसे कहा जाएगा, यह निर्धारित होना चाहिए।