Begin typing your search above and press return to search.
हवाई यात्रा के ज़रिए छत्तीसगढ़ पहुँचने के लिए यात्रा से 72 घंटे पहले की आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव होना अनिवार्य..निगेटिव होने पर भी सात दिन का होम आईसोलेशन होगा

रायपुर,9 अप्रैल 2021। हवाई जहाज़ के ज़रिए छत्तीसगढ़ पहुँचने वाले यात्रियों के लिए यह अनिवार्य होगा कि वे यात्रा से 72 घंटे पूर्व का आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव साथ लेकर ही आएँ। यदि ऐसा नहीं पाया गया तो उनका एयरपोर्ट पर ही चेकअप होगा और उसके बाद आई रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही होगी।
राज्य सरकार द्वारा जारी नियम के अनुसार जो यात्री आरटीपीसीआर रिपोर्ट के निगेटिव के साथ पहुँचेंगे उन्हें सात दिन का होम क्वारनटाईन करना होगा।
राज्य सरकार के आदेश में उल्लेख है कि होम आईसोलेशन के पालन और फ़ॉलोअप को लेकर लगातार जानकारी ली जाती रहेगी।
Next Story
