Begin typing your search above and press return to search.

कवर्धा राजपरिवार में विवाद थाने की चौखट पर.. योगेश्वर राज पर छेड़खानी का आरोप लगाया भांजी ने.. योगेश्वर ने भी की है पहले शिकायत.. पुलिस जाँच में जुटी

कवर्धा राजपरिवार में विवाद थाने की चौखट पर.. योगेश्वर राज पर छेड़खानी का आरोप लगाया भांजी ने.. योगेश्वर ने भी की है पहले शिकायत.. पुलिस जाँच में जुटी
X
By NPG News

कवर्धा 20 नवंबर 2020। कवर्धा राजपरिवार का झगड़ा अब थाने तक पहुंच गया है। कवर्धा राजपरिवार के राजा व पूर्व विधायक योगेश्वर राज सिंह पर बहन और भांजी ने गंभीर आरोप लगाये हैं। पूर्व विधायक पर योगेश्वर राज पर उनकी भांजी ने कपड़े फाड़ने, जान से मारने की धमकी देने और धक्का मारकर महल से बाहर कर देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि योगेश्वर राज की बहन कवर्धा की राजमाता शशिप्रभाव देवी की तेरहवीं पर टीकमगढ़ में शादी हुई थी, वो राजमहल में ही रूकी थी, इसी दौरान ये पूरा विवाद हुआ है।

कवर्धा राजपरिवार के राजा व पूर्व विधायक योगेश्वर राज पर कोतवाली थाने में रात 1 बजे FIR दर्ज की गयी है। आरोप है कि गुरुवार की सुबह पूर्व विधायक का बहन और भांजी गोपिका के साथ विवाद हुआ था। गोपिका ने आरोप लगाया है कि सुबह उनकी मां को आंख दिखाने केलिए रायपुर आना था, इसलिए ज्यादा बातें नहीं हुई, लेकिन उसी दौरान ही योगेश्वर राज ने उन्हें धमकी दी और खून खराबे की बात की।

पूर्व विधायक की भांजी का आरोप है कि शाम के वक्त में जब वो मामी के साथ मार्केट गयी थी और वापस राजमहल लौट रही थी, तो उसी दौरान गेट पर रोककर योगेश्वर राज ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और महल से भगा दिया। इस दौरान योगेश्वर राज ने उनके कपड़े भी फाड़ दिये और जान से मारने की धमकी दी।

वहीं रानी कृति देवी ने आरोप को निराधार बताया है। उन्होंने आरोप को झूठा बताते हुए कहा कि पूरा मामला सम्पत्ति को लेकर चल रहा है, ऐसा आरोप लगता उचित नहीं है। राजा के वकील ने भी दावा किया है कि इस प्रकार के जालसाजी की पहले से ही आशंका थी, इसी कारण से सिटी कोतवाली में पहले ही आवेदन देकर इसी प्रकार की अनहोनी की आशंका व्यक्त की थी।

Next Story