प्रभारी पुरंदेश्वरी का कांग्रेस पर तल्ख निशाना लेकिन भाजपा के लिए कहा ”रणनीति मीडिया में बताने के लिए नही” डॉ रमन सिंह का तंज ”किस चेहरे की चिंता करें कांग्रेस खुद कंफ्युज है”

जगदलपुर,1 सितंबर 2021। भाजपा के चिंतन शिविर के दूसरे दिन प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने प्रेस से संवाद किया। दिलचस्प था कि डी पुरंदेश्वरी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर आरोप लगाए लेकिन जबकि यह प्रश्न हुआ कि चिंतन के दौरान भाजपा की रणनीति क्या है तो उन्होंने यह कह दिया
”यह मीडिया पर चर्चा के लिए नही है”
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ज़िक्र करते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने कहा
”वे कहते हैं कि किसान का बेटा हूँ, किसान न्याय योजना से लोग लाभान्वित है और इसी राज्य में पाँच सौ किसान आत्महत्या कर चुके हैं,किसानों को धान बीज नही मिल रहा है, बिजली कटौती अलग है, ये कौन सा न्याय है”
डी पुरंदेश्वरी ने आगे कहा
”भ्रष्टाचार चरम पर है, बेरोज़गारों को भत्ता का इंतज़ार है, वायदों में धोखा हो रहा है, बिजली बिल हाफ करने का वादा किया था.. लेकिन टैरिफ़ बढ़ा दिए हैं”
प्रेस कॉन्फ़्रेंस में मौजुद डॉ रमन सिंह ने कहा
”छत्तीसगढ़ संकट में है अकाल की आशंका के बीच बिजली की कटौती से किसान परेशान है,कांग्रेस के भीतर इससे अलग सत्ता की लड़ाई जारी है, एक ख़ेमा कहता है छत्तीसगढ़ अड़ा है भूपेश के साथ खड़ा है, दूसरा ख़ेमा कहता है छत्तीसगढ़ डोल रहा है बाबा बाबा बोल रहा है, किस चेहरे को लेकर चिंता करें कांग्रेस खुद कंफ्युज है”
