Begin typing your search above and press return to search.

IISC बैंगलुरू में छत्तीसगढ़ के छात्र ने खुदकुशी की…..कोरोना की शक से था परेशान…पहले दोस्तों को भेजा मैसेज फिर कर ली खुदकुशी

IISC बैंगलुरू में छत्तीसगढ़ के छात्र ने खुदकुशी की…..कोरोना की शक से था परेशान…पहले दोस्तों को भेजा मैसेज फिर कर ली खुदकुशी
X
By NPG News

बैंगलुरू 18 अगस्त 2020। बेंगलुरु में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (आईआईएससी) के पारा स्नातक के एक छात्र ने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंका के चलते मंगलवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। यह जानकारी पुलिस ने दी। छात्र का नाम संदीप है, जो छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। छात्र जो डिपार्टमेंट ऑफ कम्प्यूटेशनल एंड डाटा साइंसेज में एम. टेक की पढ़ाई कर रहा था।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ”संदीप कुमार ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह इस शक में था कि उसे कोरोना वायरस के लक्षण हैं।छत्तीसगढ़ के एम.टेक के छात्र ने पहले अपने कुछ दोस्तों को अपनी स्थिति के बारे में मैसेज भेजा था। आईआईएससी ने छात्र की मौत पर दुख जताया है।

Next Story