Begin typing your search above and press return to search.

सड़कों पर गाड़ियाँ दौड़ाते दिखे युवा तो भड़के IG रतनलाल डाँगी.. रेंज मुख्यालय में पचास गाड़ियाँ जप्त.. रेंज में सख़्ती के निर्देश

सड़कों पर गाड़ियाँ दौड़ाते दिखे युवा तो भड़के IG रतनलाल डाँगी.. रेंज मुख्यालय में पचास गाड़ियाँ जप्त.. रेंज में सख़्ती के निर्देश
X
By NPG News

अंबिकापुर,5 अप्रैल 2020।कल शाम करीब 6 बजे रेंज मुख्यालय की सड़कों पर आईजी रतनलाल डाँगी निकले और तब बुरी तरह बिफरे जबकि, उन्होंने पाया कि, लॉकडॉउन के इस अनुशासित वक्त में युवा बेधड़क मोटरसाइकिल दौड़ा रहे हैं। IG डाँगी ने दो टूक निर्देश दिए
“यह लॉकडॉउन का समय है.. और ऐसे अनुशासित वक्त में आख़िर यह हो क्या रहा है.. जिन्हें जरुरत हो केवल वे निकले.. ये क्या कोई सामान्य दिन हैं..”
IG डाँगी की फटकार के बाद पुलिस ने हर चौक पर सख़्ती बढ़ा दी, और घंटे भर के भीतर शहर में बाईक पर लॉकडॉउन देखने निकले युवाओं की पचास से अधिक गाड़ियाँ पुलिस ने जप्त कर लीं।
रेंज आईजी रतनलाल डांगी ने रेंज के सभी कप्तानों को निर्देशित किया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जरुरतमंद नागरिकों को कोई असुविधा ना हो, लेकिन तफ़रीह करने वालों को लॉकडॉउन में रहने के कड़े निर्देश दिए जाएँ।

Next Story