Begin typing your search above and press return to search.

IG रतन डांगी का पुलिसकर्मियों को खुला ख़त .. जिसमें जो नही लिखा गया है.. वही बात पढ़ने और समझने की है.. पढिए

By NPG News

अंबिकापुर,16 अप्रैल 2020।रेंज आईजी रतनलाल डांगी ने पुलिसकर्मियों को खुला ख़त लिखते हुए कोविड19 के इस संक्रमण काल में उनकी जीजविषा की सराहना की है, और संबल बढ़ाया है।पर यह बात केवल यहीं तक सीमित नहीं है।
IG डांगी ने उसमें कुछ पंक्तियाँ लिखी हैं और वे ध्यान खींचती है। उन्होंने लिखा
“ नागरिकों की जान बचाने और महामारी के संक्रमण को रोकने पुलिस ने कई बार अनमने मन से सख़्ती बरती है, जिसे सच्चे देशवासी अन्यथा न लेते हुए क्षमा भी कर देंगे, लेकिन कुछ प्रभावशाली लोग अपनी प्रशासनिक व राजनैतिक धौंस के कारण इस स्थिति को दिल दिमाग़ में बैठाकर स्थिति सामान्य होने पर पुलिस के ऐसे कर्मचारीयों व अधिकारियों को सबक़ सिखाने के लिए उनके स्थानांतरण व झूठी शिकायतों का सहारा लेंगे”
आईजी डांगी ने आगे लिखा है
“हमारी प्राथमिकता प्रदेशवासियों की जान बचाना है न कि ट्रांसफ़र व पोस्टिंग और प्रभावशाली लोगों का अहम संतुष्ट करना.. आप चिंता न कीजिए शासन व प्रशासन में न्याय प्रिय लोगों की कोई कमी नहीं है.. बस न्याय पूर्वक ड्युटी करते चलिए”
खुले पत्र के इन दो अंशों में ही इस पत्र का सार है।दरअसल सरहदी इलाक़े के विधायक जी दो दिन पहले जमकर तूफ़ान मचा गए.. वे थाने पहुँचे और तमाम लेफ़्ट राईट कर देख लेंगे बोल कर निकल लिए। एक बाबू साहब लॉकडॉउन का उल्लंघन कर दरबार सजाए हुए थे, पुलिस ने टोका तो बाबू साहब अपनी पहुंच गिनाने लगे हालाँकि उन्हें देर तक थाने में रखने के बाद ही छोड़ा गया। लगातार ऐसी घटनाएँ हो रही है, जिसमें क़ानून का पालन करने के आग्रह पर देख लेने की बातें भाव भंगिमाओं से कही गईं।
माना जा रहा है, यह पत्र इसलिए ही जारी किया गया।पत्र में यह जो बात खुलकर लिखी नहीं गई है.. दरअसल वही बात समझने की है।

Next Story