Begin typing your search above and press return to search.

IG अजय यादव की दो टूक ”पुलिस है ये दिखना ही नही महसूस भी होना चाहिए.. मैनेजमेंट का काम कप्तान का है थानेदार का नही”

IG अजय यादव की दो टूक ”पुलिस है ये दिखना ही नही महसूस भी होना चाहिए.. मैनेजमेंट का काम कप्तान का है थानेदार का नही”
X
By NPG News

अंबिकापुर,25 सितंबर 2021। रेंज आईजी अजय यादव ने सरगुजा ज़िले की बैठक ली और ताकीद दी
”पुलिस का दिखना से भी जरुरी है, उसकी उपस्थिति का महसूस होना.. पुलिस की शैली ऐसी हो कि अपराधियों में अपराध के प्रति भय हो जाए और पुलिस से आम नागरिक का रिश्ता ऐसा हो कि पुलिस पर उसे अटूट भरोसा हो”
करीब डेढ़ घंटे की बैठक के दौरान रेंज आईजी अजय यादव ने वन टू वन संवाद भी किया और कुछ ऐसे मसलों पर कड़े तेवर दिखाए जिसने बता दिया कि, ज़मीनी हालात से वे मुकम्मल वाक़िफ़ हैं। बगैर किसी का नाम लिए रेंज आईजी अजय ने कहा
”पुलिसिंग टीम वर्क है, मैनेजमेंट शब्द और दायित्व कप्तान का है.. थानेदार का काम मैनेजमेंट नही है..”
आज की बैठक के ठीक दो दिन पहले रेंज आईजी ने बलरामपुर पहुँच कर बैठक ली थी। ग्रामीण इलाक़े से घिरे और सरहद पार नक्सल गतिविधियों को दृष्टिगत रखते हुए आईजी अजय ने वहाँ कहा है
”ग्रामीण कोई आता है, तो उसकी बगैर सूने वापस मत जाने देना.. उसकी समस्या ऐसी है कि आप कुछ नही कर पा रहे तो वरिष्ठ अधिकारियों को बताईए.. मुझ तक बताईए.. मैंने यह पाया कि ग्रामीण को सूना नही गया है तो आपको दिक्कत होगी”

Next Story