Begin typing your search above and press return to search.
आईएफएस अवार्डः राज्य वन सेवा की दो महिलाएं समेत ये पांच अफसर बनें आईएफएस अधिकारी, डीपीसी में हरी झंडी, भारत सरकार से जारी होगा आदेश

रायपुर, 28 जून 2021। छत्तीसगढ़ वन सेवा के पांच अधिकारियों को आईएफएस अवार्ड करने आज डीपीसी में हरी झंडी मिल गई। राज्य वन सेवा कोटे से आईएफएस के पांच पद खाली थे।
डीपीसी में हिस्सा लेने यूपीएससी मेम्बर एयर मार्शल अजीत भौंसले रायपुर आए हैं। मंत्रालय में हुई डीपीसी में चीफ सिकरेट्री अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव वन मनोज पिंगुआ, पीसीसीएफ राकेश चतुर्वेदी और यूपीएससी सदस्य अजीत भौंसले शामिल थे।
राज्य वन सेवा के जिन पांच अधिकारियों को आईएफएस अवार्ड हुआ है, उनमें लक्ष्मण सिंह, चुरामणि सिंह, पुष्पलता, सलमा फारुखी और लोकनाथ पटेल का नाम शामिल है। कमेटी ने इन पांचों अफसरों को आईएफएस के लिए हरी झंडी देते हुए लिफाफा भारत सरकार को भेज दिया। अब वहां से नोटिफिकेशन जारी होगा। इसमें 15 से महीने भर का वक्त लग जाता है।
Next Story
