Begin typing your search above and press return to search.

GOLD खरीदना है तो अभी है शानदार मौका, सोने की कीमत में 22% की गिरावट… जानिए क्या है बाजार में आज भाव

GOLD खरीदना है तो अभी है शानदार मौका, सोने की कीमत में 22% की गिरावट… जानिए क्या है बाजार में आज भाव
X
By NPG News

नईदिल्ली 10 मार्च 2021. बुधावर की कीमतों की बारे में वबात करे तो सोने-चांदी के भावों में गिरावट आते हुए देखी गई है. Goodreturns वेबसाइट पर जारी किए गए भावों के मुताबिक, आज 22 कैरेट सोने के रेट 43680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं, जबकि 24 कैरेट सोने के रेट 44680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं. बता दें कि सोने की कीमत में आज 250 रूपये की गिरावट देखी गयी है. अबतक सोने के दाम लगभग 11 महीने के निचले पर स्तर आ चुके हैं. सोने ने पिछले साल अगस्त में 57,000 के उच्चतम स्तर को छुआ था, लेकिन अब सोना 22 फीसदी की गिरावट के साथ 12,400 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है. एक्सपर्ट का कहना है कि अभी सोने के किमतों में अभी और भी गिरावट देखने तो मिल सकती है.

श्विक बाजारों में मंगलवार को अमेरिकी डॉलर और उच्च अमेरिकी ट्रेजरी पैदावार के बीच सोने की दरें सपाट थीं. सोना सपाट होकर 1,687.90 डॉलर प्रति औंस पर रहा. अन्य कीमती धातुओं में चांदी का भाव 25.12 डॉलर प्रति औंस तक बढ़ गया जबकि प्लैटिनम 0.1 फीसदी बढ़कर 1,136.57 डॉलर हो गया. एक्सपर्ट का मानना ​​है कि सोने की कीमतों का कमजोर होना शायद लंबे समय के लिए ना हो.

Next Story