Begin typing your search above and press return to search.

निया शर्मा-अर्जुन बिजलानी का गाना ‘Tum Bewafa Ho’ रिलीज, अब तक 30 लाख से ज्यादा व्यूज

निया शर्मा-अर्जुन बिजलानी का गाना ‘Tum Bewafa Ho’ रिलीज, अब तक 30 लाख से ज्यादा व्यूज
X
By NPG News

मुंबई 21 मई 2021। TV स्टार निया शर्मा और अर्जुन बिजलानी का इमोशनल कर देने वाला गाना ‘तुम बेवफा हो’ रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही ये गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा दिया है। यह गाना दर्शक को बहुत पसंद आ रहा है। 24 घंटे पहले रिलीज हुए इस गाने को अबतक 30 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को स्टेबिन बेन और पायल देव ने गाया है। गाने के बोल कुणाल वर्मा ने लिखे हैं जबकि म्यूजिक पायल देव ने दिये हैं। इस गाने को बोल जितने प्यारे हैं उतना ही गाना काफी दुख भरा हुआ है। गाने का वीडियो देखकर आपको काफी दर्द फील होगा।इस गाने की वीडियो में ये दिखाया गया है कि निया शर्मा संग रिलेशनशीप में रहते हुए अर्जुन की शादी किसी और से हो जाती है। क्योंकि निया शर्मा मां नहीं बन सकती थीं। शादी के बाद अर्जुन की वाइफ को उनके अफेयर के बारें पता चल जाता है, लेकिन वह कुछ रिएक्ट नहीं करती क्योंकि वह मां बनने वाली होती। गाने में दिखाया गया है कि नए मेहमान का स्वागत करने के लिए सभी लोग एक्साइटेड हैं लेकिन बच्चे का जन्म देते समय अर्जुन की वाइफ का मौत हो जाती है। इसके बाद निया उस बच्चों को पालती-पोषती हैं। गाने का अंत खुशनुमा सीन से साथ होता । इस गाने की खास बात ये है कि निया शर्मा एक बार फिर से अपना ट्रेडिशनल अवतार दिखा कर अपने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

Next Story