Begin typing your search above and press return to search.

पुलिस की सख्ती बढ़ी तो अब आरोपी ऑनलाइन मंगा रहे चाकू, पुलिस ने वारदात के पहले एक को धरदबोचा….बड़ी वारदात की थी तैयारी…

पुलिस की सख्ती बढ़ी तो अब आरोपी ऑनलाइन  मंगा रहे चाकू, पुलिस ने वारदात के पहले एक को धरदबोचा….बड़ी वारदात की थी तैयारी…
X
By NPG News

रायपुर 9 दिसंबर 2020। राजधानी पुलिस चाकूबाजी, लूट और चोरी की वारदातों को अंकूश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने आज कार्रवाई करते हुये ऑनलाइन चाकू मंगाकर बड़ी वारदात की फिराक में बैठे एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने दो नग बटनदार चाकू भी बरामद किया है।

दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि, एक युवक ऑनलाइन चाकू मंगाकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने नाबालिग आरोपी का एड्रेस निकालकर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से दो नग चाकू बरामद किया है।

कई ऑनलाइन साइटों पर आसानी से मिल जाते हैं स्टाइलिश चाकू

कई साइटों पर ऑनलाइन चाइनीज और स्टाइलिश चाकू बिक रहे हैं। प्रतिबंधित चाकू और तलवारें आसानी से लोगों को आर्डर पर होम डिलीवरी दी जा रही है। दरअसल चाकू, छुरे बेचने वाले लोकल दुकानदारों पर पुलिस ने सख्ती की तो फंसने के डर से उन्होंने कारोबार बंद कर दिया। इसका फायदा ऑनलाइन साइट उठा रही हैं। नए बदमाश स्टाइलिश चाकू-छुरे खरीदने के लिए ऑनलाइन साइट का सहारा ले रहे हैं। इन साइटों में अमेजॉन, फ्लिपकार्ट सहित अन्य साइट शामिल हैं। यहां पर 150 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक के स्टाइलिश चाइनीज व इंडियन चाकू बिक रहे हैं। कई ऑनलाइन साइटों पर आसानी से मिल जाते हैं स्टाइलिश चाकू अब पुलिस इन साइट के माध्यम से चाकू मंगाकर वारदात की फिराक में बैठे लोगों पर भी शिकंजा कस रही है।

बता दें अपराध पर लगाम लगाने के लिए रायपुर पुलिस लगातार अवैध रूप से धारदार व घातक चाकू और तलवार खरीदने और बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। साथ ही ऑनलाइन साइटों जैसे एमेजाॅन फिलपकार्ट सहित अन्य शाॅपिंग साइट से चाकू मंगाने वालों पर भी नजर रख रही है और उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है।

Next Story