Begin typing your search above and press return to search.

पति गंजा निकला तो पत्नी ने FIR करा दी दर्ज…..शादी के दौरान पति ने नहीं बताया था कि सर पर नहीं है बाल…..अब पति जमानत के लिए लगा रहा कोर्ट के चक्कर

पति गंजा निकला तो पत्नी ने FIR करा दी दर्ज…..शादी के दौरान पति ने नहीं बताया था कि सर पर नहीं है बाल…..अब पति जमानत के लिए लगा रहा कोर्ट के चक्कर
X
By NPG News

मुंबई 3 नवंबर 2020। पति गंजा निकला तो पत्नी ने पति के खिलाफ FIR दर्ज करा दिया। अब पुलिस इस मामले में पति की गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है। ये अजीबो गरीब मामला मुंबई के ठाणे का है, जहां चार्टर एकाउंटेंट पत्नी ने पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी और मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। दरअसल दो महीने पहले ही चार्टर एकाउंटेंस युवती की शादी एक प्राइवेट फर्म में काम करने वाले युवक से हुई थी।पत्नी को शादी के दौरान और उसके कुछ दिन बाद तक पति के गंजा होने की जानकारी नहीं लगी। कुछ दिन पहले ही 27 वर्षीय पत्नी को इस बात का पता चला कि उसका हसबैंड गंजा है और वह विग लगाता है तो महिला ने पति के खिलाफ धोखाधड़ी और मानहानि का केस दर्ज करा दिया।

महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि जब उसे पता चला कि उसका पति विग पहनता है तो वह शॉक्‍ड रह गई। यह बात शादी से पहले पति ने एक बार भी उसे नहीं बताई थी। पत्‍नी ने बताया कि अगर उसे इस बारे में जरा भी जानकारी होती कि उसका होने वाला पति गंजा है तो वह कतई शादी नहीं करती।

महिला पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट है। जबकि उनका 29 वर्षीय पति एक प्राइवेट फर्म में जॉब करता है। पति ने अपने खिलाफ केस दर्ज होने के बाद ठाणे कोर्ट में अग्र‍िम जमानत की अर्जी लगाई है। कोर्ट ने उसे निर्देश दिए हैं कि वह खुद को पुलिस के हवाले कर दे।इस बारे में महिला ने जब अपने ससुराल में बात की तो उन्‍होंने कहा कि यह कोई बड़ी बात नहीं है। बता दें, मंगलवार को नया नगर पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 (विश्वास घात) और 500 (मानहानी) के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Next Story