Begin typing your search above and press return to search.

पंखे में सोने नहीं दिया तो दोस्त को ही मार डाला… राजधानी में हुए मर्डर का तीन घंटे के अन्दर खुलासा….आरोपी गिरफ्तार 

पंखे में सोने नहीं दिया तो दोस्त को ही मार डाला… राजधानी में हुए मर्डर का तीन घंटे के अन्दर खुलासा….आरोपी गिरफ्तार 
X
By NPG News

रायपुर 18 अप्रैल 2020। माना में हुई युवक की हत्या मामले में मृतक के साथी को पुलिस ने घटना के तीन घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रंजन कुमार को दलदल सिवनी के साइंस केंद्र के पास से पकड़ा गया है। आरोपी रंजन ने पंखे के नीचे सोने को लेकर हुये विवाद के चलते मृतक जितेंद्र की कुदाली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या की वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था।

घटना माना थाना क्षेत्र की है। मृतक जितेंद्र और आरोपी रंजन कुमार माना बस्ती में किराये के मकान पर रहते थे। दोनों माना निवासी दीपक गुप्ता की फर्नीचर की दुकान में काम करते थे। दोनों का आये दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। 17 अप्रैल की रात भी मृतक जितेंद्र का रंजन के साथ पंखे के नीचे सोने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान मृतक ने आरोपी को गाली देते हुये जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था। इस बात से नाराज रंजन ने जितेंद्र से बदला लेने की ठान ली थी। देर रात जब जितेंद्र अपने बिस्तर में सो गया तो आरोपी ने कुदाली से सर पर ताबड़तोड़ वार कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

वारदात के बाद जब आरोपी को लगा की अभी भी जितेंद्र जिंदा हैं तो उसने पास में रखे लकड़ी काटने के आरा से मृतक के गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रंजन बिहार का रहने वाला हैं।

Next Story