Begin typing your search above and press return to search.

IAS सुरेश महापात्रा होंगे उड़ीसा के नये चीफ सिकरेट्री… 1986 बैच के अफसर की नियुक्ति का आदेश हुआ जारी … असीत त्रिपाठी की लेंगे जगह

IAS सुरेश महापात्रा होंगे उड़ीसा के नये चीफ सिकरेट्री… 1986 बैच के अफसर की नियुक्ति का आदेश हुआ जारी … असीत त्रिपाठी की लेंगे जगह
X
By NPG News

भुवनेश्वर 25 दिसंबर 2020। IAS सुरेश महापात्रा उड़ीसा के नये चीफ सिकरेट्री होंगे। राज्य सरकार ने नये मुख्य सचिव की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। सुरेश महापात्रा मुख्य सचिव असीत त्रिपाठी की जगह होंगे। असीत त्रिपाठी इसी महीने 31 दिसंबर को रिटायर होने वाले हैं। सुरेश महापात्रा 1986 बैच के आईएएस अफसर हैं। हालांकि पहले से ही इस बात की उम्मीद थी कि सुरेश महापात्रा को ही राज्य सरकार मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपेंगे।

वहीं मुख्य सचिव पद से रिटायर होने वाले असीत त्रिपाठी को नया दायित्व दिया गया है। सरकार ने उन्हें पश्चिम ओड़िशा विकास परिषद के अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया है। इसके साथ ही वह मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के मुख्य सलाहकार के तौर पर भी कार्य करेंगे। क्षेत्रीय विकास, पर्यटन, कृषि व्यवसाय एवं उद्योग क्षेत्र में वह मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार के तौर पर काम करेंगे।

1986 बैच के आईएएस श्री त्रिपाठी 15 अगस्त 2019 से राज्य मुख्य सचिव का दायित्व निभा रहे थे। रिटायर के बाद श्री त्रिपाठी पश्चिम ओडिशा विकास परिषद के अध्यक्ष के पद नियुक्त होने का आकलन पहले से ही किया जा रहा था।

Next Story