Begin typing your search above and press return to search.

IAS सुखदेव सिंह बनाये गये नये चीफ सिकरेट्री…. 1987 बैच के अफसर तीन मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव रहे थे…..राजीव होंगे मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

IAS सुखदेव सिंह बनाये गये नये चीफ सिकरेट्री…. 1987 बैच के अफसर तीन मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव रहे थे…..राजीव होंगे मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव
X
By NPG News

रांची 28 मार्च 2020। सुखदेव सिंह झारखंड के नये मुख्य सचिव होंगे। 1987 बैच के IAS सुखदेव सिंह 1 अप्रैल से जिम्मेदारी संभालेंगे। मौजूदा चीफ सिकरेट्री डीके तिवारी इसी महीने 31 मार्च को रिटायर हो रहे हैं। सुखदेव सिंह की नियुक्ति बाबत राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। आपको बता दें कि सुखदेव सिंह शिबू सोरेन, मधु कोड़ा और हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्रित्व काल में प्रधान सचिव रह चुके हैं। इनके रिटायरमेंट का साल 2024 है।

इसके साथ ही राजीव अरूण एक्का को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने का प्रमुख सचिव बनाया गया है। राजीव 1995 बैच के आईएएस अफसर हैं। इनके पास श्रमायुक्त, सूचना प्रोद्यौगिकी विभाग के प्रधान सचिव और झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी है। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रधान सचिव के लिए दीप्रभा लकड़ा को प्रतिनियुक्त करने की चर्चा थी लेकिन ऐसा हो नहीं सका। इसके बाद श्रम विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का को मुख्यमंत्री सचिवालय का प्रधान सचिव बनाया गया है।

झारखंड में सीएस रैंक के आठ पद हैं। लेकिन छह पदस्थापित हैं। इसके विरुद्ध इस रैंक के 9 अधिकारी केंद्र और राज्य में पदस्थापित हैं। इनमें अमित खरे, एनएन सिन्हा और अलका तिवारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। वहीं झारखंड में डीके तिवारी समेत आईएस चतुर्वेदी, सुखदेव सिंह, अरुण कुमार सिंह, केके खंडेलवाल और एलबी ख्यांगते पदस्थापित हैं। तिवारी के रिटायर होने से सीएस रैंक के तीन पद रिक्त हो जाएंगे।

Next Story