Begin typing your search above and press return to search.

IAS में फेरबदल : स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन को तीन महीने का एक्सटेंशन…. CBSE की चीफ अनिता और अमित खरे को भी नयी जिम्मेदारी दी गयी… प्रदीप त्रिपाठी को इस्पात का मिला जिम्मा… देखिये पूरी सूची

IAS में फेरबदल : स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन को तीन महीने का एक्सटेंशन…. CBSE की चीफ अनिता और अमित खरे को भी नयी जिम्मेदारी दी गयी… प्रदीप त्रिपाठी को इस्पात का मिला जिम्मा…  देखिये पूरी सूची
X
By NPG News

नयी दिल्ली 26 अप्रैल 2020। केंद्र सरकार ने शीर्ष स्तर पर ब्योरोक्रेसी में बड़े बदलाव किये हैं। रविवार को मोदी कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन को तीन महीने का एक्सटेंशन दे दिया। प्रीति इसी महीने के अंत में रिटायर हो रही थी। अब नये आदेश के मुताबिक वो 31 जुलाई तक स्वास्थ्य सचिव के पद पर प्रीति बनी रहेंगी।

वहीं सचिव स्तर में फेरबदल में ग्रामीण विकास सचिव राजेश भूषण को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में सचिव स्तर पर ओएसडी नियुक्ति किया है। संभावना है कि जुलाई में सूदन की कार्य विस्तार समाप्त होने के बाद भूषण मंत्रालय के नये सचिव होंगे। ग्रामीण विकास मंत्रालय के नये सचिव के रूप में नागेंद्र नाथ सिन्हा को नियुक्त किया गया है। सिन्हा फिलहाल गृह मंत्रालय के सीमा प्रबंधन विभाग में सचिव हैं।

वहीं उच्च शिक्षा विभाग के सचिव अमित खरे को इंफोर्मेंशन एंड बॉर्डकास्टिंग मंत्रालय का सचिव बनाया गयाहै।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत प्रदीप कुमार त्रिपाठी को इस्पात मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है। वो जम्मू कश्मीर कैडर के 1987 बैच के अधिकारी है। दिल्ली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष तरूण कपूर को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।

मंत्रालय के सचिव एमएम कुट्टी इस महीने के अंत में सेवानिवृत हो रहे हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त सचिव तरूण बजाज को आर्थिक मामलों के मंत्रालय में सचिव पद पर भेजा गया है। वहीं सीबीएसई की प्रमुख अनिता कारवाल को शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का सचिव नियुक्त किया गयाहै। वो 1988 गुजरात कैडर की आईएएस अधिकारी है।

Next Story