Begin typing your search above and press return to search.

IAS प्रमोद अग्रवाल ने संभाली कोल इंडिया की कमान….. MP में 1991 बैच के अफसर रांची के हैं रहने वाले…. संभाल चुके हैं केंद्र व राज्य सरकार में कई अहम जिम्मेदारी

IAS प्रमोद अग्रवाल ने संभाली कोल इंडिया की कमान….. MP में 1991 बैच के अफसर रांची के हैं रहने वाले…. संभाल चुके हैं केंद्र व राज्य सरकार में कई अहम जिम्मेदारी
X
By NPG News

नयी दिल्‍ली 1 फरवरी 2020। आइएएस अधिकारी प्रमोद अग्रवाल देश के सार्वजनिक प्रतिष्ठान कोल इंडिया के चेयरमैन पद संभाल लिया है। आज शाम प्रमोद अग्रवाल ने CIL की कमान संभाल ली। मध्‍य प्रदेश कैडर के 1991 बैच के आईएएस अधिकारी कोल इंडिया के 28वें चेयरमैन हैं। पिछले साल अगस्त महीने में दिल्ली में पब्लिक इंटरप्राइजेज सेलेक्शन बोर्ड ने चेयरमैन पद के लिए प्रमोद अग्रवाल का चयन किया था।

IAS प्रमोद अग्रवाल होंगे कोल इंडिया के नये चेयरमैन….. MP कैडर के 1991 बैच के अफसर हैं….जानिये कोल इंडिया के नये चेयरमैन के बारे में

कोल इंडिया चेयरमैन बनने से पहले वो मध्यप्रदेश के शहरी विकास व आवास विभाग में प्रधान सचिव थे। मौजूदा चेयरमैन अनिल कुमार झा के सेवानिवृत होने के बाद उन्होंने ये जिम्मेदारी संभाली है। झारखंड के रांची के रहने वाले प्रमोद अग्रवाल की पढ़ाई लिखाई रामगढ़ में हुई। उनके परिवार का रांची में कारोबार है।

ACS सीके खेतान के करीबी रिश्तेदार हैं कोल इंडिया के चयनित चेयरमैन IAS प्रमोद अग्रवाल, छत्तीसगढ़ में भी कलेक्टर रहे हैं

हालांकि वो मूल निवासी बिहार के हैं। प्रमोद अग्रवाल ने एमटेक किया है। मप्र में विभिन्न् पद पर रहने के बाद प्रतिनियुक्ति पर वे 2010 से 2011 तक केंद्रीय खेल एवं युवा मामले में संचालक पद पर रहे हैं। इसके बाद विनिवेश मंत्रालय में 4 मई 2011 से 20 जनवरी 2014 तक संयुक्त सचिव के पद पर रहे। फिलहाल वे तकनीकी शिक्षा विभाग में प्रमुख सचिव के पद पर कार्यरत हैं।

Next Story