Begin typing your search above and press return to search.

IAS अफसर की पत्नी की मिली लाश, सरकारी बंगले में लटका मिला शव… पुलिस जांच में जुटी….

IAS अफसर की पत्नी की मिली लाश, सरकारी बंगले में लटका मिला शव… पुलिस जांच में जुटी….
X
By NPG News

चंडीगढ़ 9 अगस्त 2021। हरियाणा कैडर के वर्ष 2000 बैच के आइएएस अफसर नितिन कुमार यादव की पत्नी ने रविवार को सेक्टर-18 स्थित मकान नंबर-208 सरकारी निवास पर आत्महत्या कर ली। हरियाणा कैडर के आइएएस नितिन कुमार यादव का नाम चंडीगढ़ के नए होम सेक्रेटरी के लिए फाइनल हो चुका है। मौजूदा वे हरियाणा रोजगार विभाग में आयुक्त सचिव, कमिश्नर एंड सेक्रेटरी टू हरियाणा गवर्नमेंट और आपूर्ति एवं निपटान विभाग के डायरेक्टर जनरल के पद पर कार्यरत हैं। आइएएस नितिन यादव की पत्नी इंडियन पोस्टल सर्विस की अधिकारी थी।

पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर पाया कि जिस कमरे में महिला ने सुसाइड किया वह अंदर से लॉक है. इसके बाद पुलिस टीम गेट का लॉक तोड़कर कमरे के अंदर दाखिल हुई. कमरे में मीनाक्षी का शव पंखे से लटका हुआ था. फॉरेंसिंक टीम को भी मौके पर बुलाया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सेक्टर-16 हॉस्पिटल पहुंचाया.

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आइएएस नितिन यादव की पत्नी को जीएमएसएच-16 में इलाज के लिए भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को जीएमएसएच-16 के मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है. मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा ही है.
Next Story