Begin typing your search above and press return to search.

IAS के भाई की लाश मिली: स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव के भाई की गोली से मौत…पिस्‍टल भी बरामद

IAS के भाई की लाश मिली: स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव के भाई की गोली से मौत…पिस्‍टल भी बरामद
X
By NPG News

सहारनपुर 18 जनवरी 2021। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव आइएएस लव कुमार के भाई अंकुर अग्रवाल ने सहारनपुर में आत्‍महत्‍या कर ली है। अंकुर अग्रवाल के बगल से एक पिस्‍टल बरामद हुई है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। लव अग्रवाल सहारनपुर के पिलखनी में फैक्‍ट्री चलाते थेे। केंद्रीय स्वास्थ्य संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के सगे भाई की लाश मिलने से केस हाई प्रोफाइल हो गया है। पुलिस टीमें छानबीन में जुट गई हैं।
आइएएस लव कुमार स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले लव अग्रवाल आंध्र प्रदेश काडर के आईएएस अफसर हैं। वह आईआइटियन भी हैं। आईआईटी-दिल्ली से 1993 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने के बाद लव ने बाद में सिविल सर्विसेज परीक्षा पास की। 1996 में उन्हें आंध्र प्रदेश काडर मिला। आंध्र प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा विभाग के वह निदेशक रहे। उन्होंने वहां शिक्षा के साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी काम किया। वह आंध्र प्रदेश में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के आयुक्त भी रहे।
लव कुमार के पिता केजी अग्रवाल सहारनपुर के प्रख्यात चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, इनके दो पुत्र हैं। लव कुमार आइएएस हैं, जबकि अंकुर पिलखनी में फैक्ट्री चलाते हैं। इनका परिवार ग्रीन पार्क कालोनी में रहता है। सूचना के अनुसार अंकुर का शव उसकी फैक्ट्री के आफिस में संदिग्ध स्थिति में पड़ा मिला। पिस्टल बगल में पड़ी थी। अभी पुलिस इस संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Next Story