Begin typing your search above and press return to search.

IAS ब्रेकिंग : IAS उमेश अग्रवाल होंगे राजस्व बोर्ड के अध्यक्ष…..राज्य सरकार ने दिया एडिश्नल चार्ज…..31 जुलाई को बनाया गया था बोर्ड का मेंबर…..NPG की खबर पर लगी मुहर

IAS ब्रेकिंग : IAS उमेश अग्रवाल होंगे राजस्व बोर्ड के अध्यक्ष…..राज्य सरकार ने दिया एडिश्नल चार्ज…..31 जुलाई को बनाया गया था बोर्ड का मेंबर…..NPG की खबर पर लगी मुहर
X
By NPG News

रायपुर 25 अगस्त 2021। IAS उमेश अग्रवाल राजस्व बोर्ड के अध्यक्ष होंगे। राज्य सरकार ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। 2004 बैच के आईएएस उमेश अग्रवाल फिलहाल सचिव गृह विभाग के साथ-साथ राजस्व बोर्ड के मेंबर थे। उमेश अग्रवाल को 31 जुलाई को राज्य सरकार ने राजस्व बोर्ड के मेंबर का एडिश्नल चार्ज दिया था।

आपको बता दें कि राजस्व बोर्ड के चेयरमैन सीके खेतान के रिटायर होने के कुछ घंटे पहले ही राज्य सरकार ने उमेश अग्रवाल को राजस्व बोर्ड का मेंबर बनाया था। NPG ने उसी वक्त जानकारी दी थी कि राज्य सरकार राजस्व बोर्ड में किसी अफसर को चेयरमैन बनाने के मूड में नहीं है। लिहाजा आगे चलकर उमेश अग्रवाल ही बोर्ड की कमान संभालेंगे। उमेश अग्रवाल की छवि एक इमानदार अफसर की रही है।

मौजूदा वक्त में राजस्व बोर्ड में सिर्फ चेयरमैन थे, मेंबर कोई नहीं था। राज्य बनने के बाद सिर्फ एक दफा ऐसा हुआ है, जब चेयरमैन के साथ एक मेंबर की नियुक्ति हुई थी, अब उन्हें ही राजस्व बोर्ड के चेयरमैन का एडिश्नल चार्ज दे दिया गया है।

Next Story