Begin typing your search above and press return to search.

IAS की हत्या की कोशिश : 2013 बैच की आईएएस की गला दबाकर हत्या की कोशिश….आरोप में अफसर पति हुआ गिरफ्तार… IAS ने पति पर लगाया अवैध संबंध का आरोप

IAS की हत्या की कोशिश : 2013 बैच की आईएएस की गला दबाकर हत्या की कोशिश….आरोप में अफसर पति हुआ गिरफ्तार… IAS ने पति पर लगाया अवैध संबंध का आरोप
X
By NPG News

मुजफ्फरनगर 5 अगस्त 2020। बिहार कैडर की IAS अफसर शैलजा शर्मा की हत्या की कोशिश की गयी है। इस मामले में IAS की शिकायत पर अफसर पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 2013 बैच की बिहार कैडर की महिला IAS अफसर का नाम शैलजा शर्मा है। वहीं आरोपी पति का नाम राजीव नयन है, आरोप है कि राजीव ने IAS शैलजा की गला दबाकर हत्या की कोशिश की। इस दौरान घर में तोड़फोड़ की गयी। बताया जा रहा है कि राजीव नयन हरियाणा के गुरुग्राम में रीजनल लेबर कमिश्नर पद पर हैं।

डाक्टर वागीशचंद्र शर्मा की बेटी शैलजा वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी हैं।अभी शौलजा शर्मा पथ निर्माण विभाग, पटना में संयुक्त सचिव हैं। शैलजा ने पुलिस को पूरे मामले की सूचना देने के साथ साथ यह भी बताया कि पति राजीव नयन उनके साथ हमेशा गाली-गलौज करते हैं और मारपीट भी करते हैं. शैलजा ने बताया कि इसी का जब विरोध किये तो पति ने घर में तोड़फोड़ की और गला दबाकर मारने का भी प्रयास किया। उन्होंने अपने पति के दिल्ली की एक महिला के साथ अनैतिक संबंध होने के आरोप भी लगाए।

दोनों के बीच चल रहा है तीन साल से मतभेद

शैलजा ने बताया कि पति से करीब तीन साल से मतभेद चल रहे हैं। कुछ दिन पहले वह अपने घर आई हुई थी। राजीव को डर था कि कहीं वह उनके खिलाफ तलाक का मुकदमा न कर दे। इसलिए दबाव बनाने के लिए को वह मेरे घर पहुंचे और गला दबाकर हत्या की कोशिश की।

महिला आईएएस अफसर शैलजा शर्मा का कहना है कि उनके पति के साथ करीब तीन साल से मतभेद चल रहे हैं। कुछ दिन से वे पिता के घर आई हुई थी। पति को उनके द्वारा तलाक का मुकदमा दायर करने का डर था, जिसके चलते दबाव बनाने के लिए वे शनिवार को घर पहुंचे और मारपीट करते हुए गला दबाकर उनकी हत्या का प्रयास किया।

एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि महिला आईएएस अफसर की शिकायत पर पुलिस ने उनके पति को गिरफ्तार किया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Next Story