Begin typing your search above and press return to search.

‘मैं चाहता हूं मेरा बेटा ड्रग्स ले… और सारे गलत काम करे’… जब शाहरुख़ खान ने खुद कही थी ये बात….

‘मैं चाहता हूं मेरा बेटा ड्रग्स ले… और सारे गलत काम करे’… जब शाहरुख़ खान ने खुद कही थी ये बात….
X
By NPG News

मुंबई 3 अक्टूबर 2021। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन इस समय सुर्ख़ियों में बने हुए है। ऐसा कहा जा रहा है कि शनिवार देर रात क्रूज़ पर हो रही रेव पार्टी के दौरान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने जिन लोगों को हिरासत में लिया है उनमें शाहरुख के बेटे आर्यन भी है। अब इन सभी के बीच शाहरुख खान का एक पुराना इंटरव्यू भी चर्चा में आ गया है, जिसमें उन्होंने बेटे आर्यन के लिए ड्रग्स और सेक्स को लेकर कुछ बातें कही थी। यह इंटरव्यू उन्होंने अदाकारा सिमी ग्रेवाल को दिया था। इस इंटरव्यू में उन्होंने बेटे के लिए गलत काम करने की इच्छा जताई थी।

दरअसल, शाहरुख ने अपने इंटरव्यू में बेटे आर्यन को लेकर ऐसी बात बोली, जिसे कोई सोच भी नहीं सकता था। इंडस्ट्री के किंग खान शाहरुख 1997 में सिमी ग्रेवाल के टॉक शो में पहुंचे थे। उनके साथ उनकी पत्नी गौरी भी थीं। कुछ वक्त पहले ही उनका बेटा आर्यन पैदा हुआ था। जब इंटरव्यू में शाहरुख से उनके बेटे के बारे में बात की, तो उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया, जिसके बारे में किसी ने भी नहीं सोचा था।

शाहरुख ने कहा कि वो अपने बेटे से ड्रग्स लेने और सेक्स करने के लिए कहेंगे.
शाहरुख का कहना था कि जब आर्यन 3-4 साल का हो जाएगा, तो वो उससे कहेंगे कि वह लड़कियों के पीछे जा सकता है, ड्रग्स ले सकता है और सेक्स कर सकता है। उन्होंने कहा कि बेहतर हो कि आर्यन वो सब कार्य जल्दी ही शुरू कर दे, जो मैं नहीं कर पाया था।

Next Story