Begin typing your search above and press return to search.

CG- में दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की मौतः आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होकर लौट रहे थे घर, तेज रफ्तार स्काॅर्पियों ने मारी टक्कर… आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित पति की हुई मौत

CG- में दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की मौतः आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होकर लौट रहे थे घर, तेज रफ्तार स्काॅर्पियों ने मारी टक्कर… आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित पति की हुई मौत
X
By NPG News

गरियाबंद 12 अगस्त 2021। देर शाम तेज रफ्तार स्कार्पियों ने दो पहिया वाहन सवार आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ता और उसके पति जोरदार टक्कर मार दी है। हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गयी है। घटना के बाद आरोपी स्काॅर्पियों चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना देवभोग थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है।
जानकारी के मुताबिक शालेभांठा निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्यारी बाई अपने पति जलंधर के साथ उसके दोपहिया वाहन में कार्यकर्ताओं की हो रही बैठक में शामिल होने के लिए धुरूवागुड़ी गयी हुई थी। बैठक खत्म करके अपने पति के साथ वो वापस दो पहिया वाहन से अपने घर लौट रही थी। इस दौरान देवभोग के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार स्काॅर्पियों ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में दो पहिया सवार पति पत्नी दो पहिया वाहन से उछाल कर सड़क पर जा गिरे। घटना में पति और पत्नी के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद स्काॅर्पियों चालक ने दोनो घायलों को अपनी गाड़ी में डालकर अस्पताल लाया। यहां पर उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गयी।
इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद देवभोग पुलिस ने आरोपी चालक दुर्योधन निषाद को गिरफ्तार कर उसके वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Next Story