Begin typing your search above and press return to search.

अप्राकृतिक संबंध बनाता था पति, पार कर दी हैवानियत की हद… पत्नी की शिकायत पर FIR दर्ज

अप्राकृतिक संबंध बनाता था पति, पार कर दी हैवानियत की हद… पत्नी की शिकायत पर FIR दर्ज
X
By NPG News

दुर्ग 1 सितम्बर 2021. एक युवती ने अपने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। आरोपी युवक का नाम मोहम्मद अकबर 25 वर्ष है।

दरअसल ये पूरी घटना भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र की है। 20 वर्षीय पीड़िता की दी शिकायत के मुताबिक, भिलाई निवासी मोहम्मद अकबर 26 वर्षीय के साथ उसका प्रेम संबंध था। इसके बाद दोनों दिसंबर 2020 में घर से भागकर कोलकाता चले गये। यहां पर युवक अपने दीदी के यहां रहकर पीड़िता के साथ शादी कर ली। कोलकाता में करीब ढ़ाई महीने रहने के बाद दोनों वापस भिलाई में आकर रहने लगे। इस दौरान युवक अपनी पत्नी से अप्रकृतिक कृत्य और दहेज को लेकर मारपीट करने लगा। इस बात का जब युवती विरोध करती तो वो उसे छोड़ देने की धमकी दिया करता था। रोज-रोज के विवाद से तंग आकर आरोपी युवक के चंगुल से भागकर युवती अपने मायके आ गई।
इसके बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ छावनी थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ 377, 498, के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही हैै।

Next Story