Begin typing your search above and press return to search.

मामूली विवाद में पति ने पत्नी के हाथ-पैर काटे….फिर खुद भी खाया जहर..दोनों गंभीर

मामूली विवाद में पति ने पत्नी के हाथ-पैर काटे….फिर खुद भी खाया जहर..दोनों गंभीर
X
By NPG News

मुंगेली 6 मार्च 2020। मामूली विवाद के चलते पति ने पत्नी के हाथ पैर कट कर जानलेवा हमला कर दिया है और खुद भी कीटनाशक दवाई खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। दोनों को गंभीर अवस्था में बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक पति पत्नी गुरूवार की दोपहर को खेत मे काम करने गाये थे। खेत मे काम के दौरान पति और पत्नी में विवाद हो गया, जिससे नाराज पति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर हाथ काट के अलग कर दिया। इसके बाद भी आरोपी महिला के उपर ताबड़तोड़ वार करता रहा।

इसके बाद खुद भी आरोपी पति कीटनाशक दवाई खा कर आत्महत्या करने की कोशिश की। घायल महिला के चीख के आवाज से आसपास में काम कर रहे लोगो ने देख तो होस उड़ गए। महिला खून से लतफत खेत मे पड़ी थी। थोड़े दूर में पति भी बेहोश पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने तत्काल इस पूरे घटना की जानकारी पुलिस को दी।

जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल पति पत्नी को लोरमी अस्पताल लाया। जहाँ दोनों की स्थिति नाजुक के चलते दोनों को बिलासपुर सिम्स रिफर किया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जाँच में जुट गई है।

Next Story