Begin typing your search above and press return to search.

पति लेकर आया महिला मित्र को घर… पत्नी ने पूछा तो हंसिया से हमला कर उतारा मौत के घाट, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

पति लेकर आया महिला मित्र को घर… पत्नी ने पूछा तो हंसिया से हमला कर उतारा मौत के घाट, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर
X
By NPG News

धमतरी 29 मई 2021. शनिवार की सुबह महिमा सागर वार्ड में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई है. हत्या के बाद आरोपी ने खुद थाने जाकर कर सरेंडर कर दिया है।

दरअसल ये पूरा मामला पति पत्नी और वो का है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना के रामसागर पारा वार्ड निवासी फुलकेसरी कुर्रे 34 वर्ष नगर निगम में काम करती थी। 2 दिन पहले उसके पति प्रमोद कुर्रे ने एक अन्य महिला को घर ले आया था। इस बात से परेशान उसकी पत्नी ने अपने तीनों बच्चों को मायके में छोड़कर वापस घर आ गई। आज सुबह इसी बात को लेकर पति पत्नी का विवाद शुरू हुआ, उतने में आरोपी पति ने हंसिया और सील से पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर कर दी। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी थाना पहुंच कर इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी और सरेंडर भी किया।
इधर इस पूरे मामले पर थाना प्रभारी नवनीत पाटिल ने बताया कि, दूसरी महिला लाने के नाम पर पति पत्नी का विवाद हुआ। इस दौरान प्रमोद ने हँसिया और सील से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पति प्रमोद कुर्रे 36 वर्ष पर धारा 302 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Next Story