Begin typing your search above and press return to search.

कोरोना के मामले में भारी कमी…24 घंटों में मिले 32,937 नए संक्रमित… 417 मौतें दर्ज,

कोरोना के मामले में भारी कमी…24 घंटों में मिले 32,937 नए संक्रमित… 417 मौतें दर्ज,
X
By NPG News

नईदिल्ली 16 अगस्त 2021देश में सोमवार को कोरोना के मामले में कमी के साथ-साथ मृतकों की संख्या में भी कमी आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 32,937 नए मामले आए हैं जबकि 417 लोगों की मौत हो गई। वहीं 35,909 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3,81,947 है। वहीं देश में कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,31,642 हो गई है और अब तक कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या 31411924 हो गई है।

भारत में अब तक कोरोना महामारी (COVID-19 Pandemic) के लिए कुल 49,48,05,652 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं जिसमें से 11,81,212 सैंपल की टेस्टिंग केवल रविवार को की गई। यह जानकारी सोमवार को भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने दिया है। जहां तक कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश में जारी वैक्सीनेशन अभियान की बात है तो अब तक कुल 54,58,57,108 वैक्सीन लगाई जा चुकी है जिसमें से बीते 24 घंटों में 17,43,114 वैक्सीन लगाई गईं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक केंद्र सरकार की ओर से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 56.81 करोड़ से अधिक डोज उपलब्ध कराई गई है। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 2.89 करोड़ से अधिक डोज इस्तेमाल के लिए मौजूद है।

2019 के अंत में चीन के वुहान में कोरोना संक्रमण का पहला मामला सामने आया था। जिसके बाद इस घातक वायरस संक्रमण ने पूरी दुनिया को चपेट में ले लिया। मार्च 2020 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization, WHO) ने इसे महामारी घोषित कर दिया। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक भारत में कुल संक्रमितों की संख्या 3,22,25,513 हो चुकी है और अब तक कुल 4,31,642 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। हालांकि संक्रमण से अब तक ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 3,14,11,924 है।

Next Story