Govt Teacher Vacancy: सरकारी टीचर बनने का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेगी 30 हजार फिक्स सैलरी, 17 अप्रैल से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन, चेक करें डिटेल

Govt Teacher Vacancy: सरकारी टीचर बनने का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेगी 30 हजार फिक्स सैलरी, 17 अप्रैल से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन, चेक करें डिटेल
X
HPRCA Teacher Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने 808 शिक्षक पदों पर सरकारी भर्ती निकाली है। 17 अप्रैल से 8 मई 2026 तक ऑनलाइन अप्लाई करें। जानिए फीस, सैलरी और क्वालिफिकेशन।

HPRCA Recruitment: अगर आप सरकारी टीचर (Govt Teacher) बनने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए एक शानदार जॉब अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने युवाओं के लिए शिक्षक के 808 पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है। ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस 17 अप्रैल 2026 से शुरू होगा। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स अंतिम तारीख यानी 8 मई 2026 से पहले अपना फॉर्म भर सकते हैं।

कब से करें अप्लाई और कितनी है फीस?

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने 9 अप्रैल को इस बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया था। आइये जानते है इसके मुख्य पॉइंट्स-

  • एप्लीकेशन डेट्स: ऑनलाइन अप्लाई करने की प्रोसेस 17 अप्रैल से शुरू होगी और फॉर्म सबमिट करने की लास्ट डेट 8 मई तय की गई है।
  • एप्लीकेशन फीस: फॉर्म भरने के लिए सभी कैंडिडेट्स को 800 रुपये की फीस जमा करनी होगी।
  • करेक्शन विंडो: अगर फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है तो सुधार के लिए 100 रुपये की एक्स्ट्रा फीस लगेगी। करेक्शन विंडो क्लोजिंग डेट के 4 दिन बाद सुबह 9 बजे से ओपन होगी।

एज लिमिट और सैलरी डिटेल

इस सरकारी टीचर वैकेंसी के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 45 साल होनी चाहिए। सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को हर महीने 30 हजार रुपये का फिक्स मानदेय (Fixed Salary) दिया जाएगा।

सब्जेक्ट के हिसाब से वैकेंसी डिटेल

HPRCA ने अलग अलग सब्जेक्ट्स के लिए कुल 808 पदों पर वैकेंसी निकाली है।

  • हिंदी: 151 पद
  • भूगोल (Geography): 99 पद
  • इतिहास (History): 86 पद

संगीत, कला, फिजिकल एजुकेशन और संस्कृत: इन सभी सब्जेक्ट्स के लिए अलग अलग 118 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

क्या चाहिए एजुकेशन क्वालिफिकेशन?

इस भर्ती में मुख्य रूप से B.Ed और MA डिग्री होल्डर कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। सब्जेक्ट के अनुसार क्वालिफिकेशन इस तरह तय की गई है:

  • हिंदी टीचर: हिंदी में पोस्ट ग्रेजुएशन (PG), TET पास होना चाहिए। साथ ही हिंदी और इंग्लिश भाषा में अच्छी पकड़ होनी चाहिए।
  • इतिहास टीचर: हिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन, TET एग्जाम पास और हिंदी व इंग्लिश में दक्षता जरूरी है।
  • संगीत (Music) टीचर: गायन में MA, B.Ed के साथ हिंदी और अंग्रेजी की अच्छी जानकारी।
  • कला (Art) टीचर: 12वीं पास होने के साथ आर्ट एंड क्राफ्ट में 2 साल का डिप्लोमा। या फिर 50% मार्क्स के साथ फाइन आर्ट्स में BA की डिग्री।
  • संस्कृत टीचर: संस्कृत में MA, B.Ed और TET पास होना जरूरी है।
  • फिजिकल एजुकेशन टीचर: B.P.Ed या फिर ग्रेजुएशन की डिग्री, जिसमें फिजिकल एजुकेशन में कम से कम 50% मार्क्स हों।

जो भी कैंडिडेट्स इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे HPRCA की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन फॉर्म फिल कर सकते हैं।

Tags

Next Story