Begin typing your search above and press return to search.

छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन किस तरह हो…फ़ैसला कुछ ही घंटों में होगा.. राज्य में आर्थिक गतिविधियाँ प्रतिदिन सीमित समय के लिए शुरु हो सकती है..

छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन किस तरह हो…फ़ैसला कुछ ही घंटों में होगा.. राज्य में आर्थिक गतिविधियाँ प्रतिदिन सीमित समय के लिए शुरु हो सकती है..
X
By NPG News

रायपुर,13 अप्रैल 2020। 14 अप्रैल को लॉकडाउन का पहला चरण समाप्त हो जाएगा,शत प्रतिशत संभावना है कि यह लॉकडाउन बढ़ जाएगा। इसकी मियाद न्यूनतम चौदह दिन की हो सकती है, हालाँकि इस पर अंतिम निर्णय केंद्र सरकार को लेना है, जो ज़ाहिर है मोदी शायद आज शाम देश को बता दें या फिर कल। पर इस बीच राज्य सरकार की यह कोशिश है कि लॉकडाउन के दौरान राज्य की आर्थिक गतिविधियाँ शुरु हो जाएँ।
लॉकडाउन के दौरान आर्थिक गतिविधियाँ कैसे संचालित हों.. कौन सी संचालित हो.. कितने समय के लिए संचालित हों .. इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी टीम लगातार मंथन कर रही है। खबरें है कि आज शाम या कल सुबह तक राज्य सरकार इस मसले पर नतीजे पर आ जाएगी।
राज्य सरकार की चिंता का सबब यह है कि, रोज़गार की सुनिश्चितता हो ताकि गरीब तबका परेशान ना हो।

राज्य सरकार के उच्च पदस्थ सूत्र ने NPG से कहा “मनरेगा जैसे प्रोजेक्ट.. या गोदी खुदाई जैसे काम जारी हों.. लघु और मझौले उद्योग शुरु हों.. इस पर क़वायद चल रही है.. शाम या कल दोपहर तक सरकार इसे लेकर नतीजे पर पहुँच जाएगी”

बहुत संभावना है कि शराब जो राज्य के आर्थिक खाते में ‘आय’ के हिस्से में दर्ज होती है, उसे लेकर भी फ़ैसला होगा। राज्य के भीतर परिवहन कैसे शुरु हो.. यह मुद्दा भी फ़ैसले की लिस्ट में शामिल है।

एक अन्य उच्च पदस्थ सूत्र ने कहा –
“लॉकडॉउन को लेकर राज्य सरकार के फ़ैसले को लेकर सोशल मीडिया में लिस्ट वायरल हो रही है.. वो पूरी तरह फ़र्ज़ी है.. राज्य सरकार बहुत तरह से विचार कर रही है.. पर अभी विचार के निर्णय में तब्दील होने में समय है.. यह तय है कि हमें स्वास्थ्य भी देखना है और सुनिश्चित करना है कि रोज़गार की व्यवस्था भी उपलब्ध हो..”

Next Story