Begin typing your search above and press return to search.

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया की हॉट फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल…

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया की हॉट फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल…
X
By NPG News

मुंबई 29 जनवरी 2021. फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया यूं तो लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन अकसर इंस्टाग्राम पर अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। ऐसी ही एक तस्वीर आलिया ने गुरुवार को शेयर की है, जिसे फैन्स ने काफी पसंद किया है। आलिया कश्यप की इस पोस्ट पर उनकी खास दोस्त और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर ने भी कॉमेंट किया है। इनरवियर के प्रचार के लिए आलिया ने इस लुक में फोटो क्लिक कराई है। इस पर खुशी कपूर ने कॉमेंट करते हुए लिखा है, ‘अभी शादी में हूं।’ इस पर जवाब देते हुए आलिया कश्यप ने लिखा है, ‘अपने रास्ते पर हूं।’

उनकी इस तस्वीर पर तमाम फॉलोअर्स और फ्रेंड्स ने भी कॉमेंट किए हैं। आलिया और खुशी कपूर बेहद अच्छी दोस्त हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी दोनों की दोस्ती अकसर देखने को मिलती है। हाल ही में आलिया ने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसे पर कॉमेंट करते हुए आलिया ने लिखा था, मैं आपसे बहुत ज्यादा प्रभावित हूं।

आलिया कश्यप अब 20 साल की हो गई हैं और वह अनुराग कश्यप और उनकी पहली पत्नी आरती बजाज की बेटी हैं। आरती बजाज फिल्म एडिटर रही हैं। बेटी को फिल्मी दुनिया में लॉन्च करने के सवाल पर पिछले दिनों अनुराग कश्यप ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘वह युवा हैं। वह फैसला ले सकती हैं, लेकिन निश्चित तौर पर उन्हें सीखने की जरूरक है। ऐसा नहीं हो सकता कि वह एक दिन उठें और कहें कि मैं एक्टिंग में आना चाहती हूं।’

Next Story