Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: मेष के साथ इन राशि के जातकों को मिलेगा धनलाभ, इन्हे रहना होगा सतर्क…रविवार का दिन 12 राशियों के लिए कैसा होगा…. जानिए

राशिफल: मेष के साथ इन राशि के जातकों को मिलेगा धनलाभ, इन्हे रहना होगा सतर्क…रविवार का दिन 12 राशियों के लिए कैसा होगा…. जानिए
X
By NPG News

रायपुर 30 अगस्त 2020। बारह राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।

मेष राशि

आज का दिन दोस्तों के साथ बितेगा। परिवार में कुछ समय से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे वो आज बड़े भाई की मदद से ठीक हो जाएंगे। आज आपकी मुलाकात किसी महान व्यक्ति से हो सकती है। जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद होगी। आज संभव हो तो फिजूल खर्च से बचें। आज व्यापार में अचानक धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। आज दूसरों के मामलों में दखल ना दें, आवश्यकता पड़ने पर ही अपनी राय दें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग-नीला

वृष राशि
आज का दिन काफी आन्नदमय रहेगा। ऑफिस में आज कुछ सहकर्मी आपका विरोध करेंगे तो कुछ आपके विपक्ष में भी रहेगें। आज आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। स्टूडेंट को आज अपनी पढ़ाई में बदलाव करने के लिए टाइम-टेबल में चेंजेस करने की जरूरत है। लवमेट आज साथ में समय बितायेंगें।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- पीला

मिथुन राशि
आज का दिन परिवार वालों के साथ बितेगा। घर के काम में आज आपका मन लगेगा। अगर आज किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं तो वह आज समय से पहले पूरा कर लेंगे, आज भविष्य की कोई योजना बनाने में लगे रहेंगे। जमीन से संबंधित लेन-देन करने जा रहे हैं तो उसका वास्तु जरुर देख लें। आज किसी मित्र की अचानक तबीयत खराब हो जाने की सूचना पा कर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन जल्दी ही आपकी परेशानी थोड़ी कम हो जाएगी।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- गुलाबी

कर्क राशि
आज का दिन सकारात्मक रहेगा। इस राशि के कर्मचारियों के लिए आज का दिन कोई बड़ी खुश खबरी ले कर आया है है। ऑफिस के किसी काम में आ रही बाधाएं आज खत्म हो जाएंगी। आज अपने जीवनसाथी से किया हुआ कोई पुराना वादा पूरा कर देंगे। इससे आप दोनों के रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ आज करियर को लेकर लम्बी चर्चा होगी। आज आपको पहले किए किसी कार्य के लिए सम्मान पत्र मिल सकता है। दोस्तों के साथ समय बिताने का प्लान बन सकते है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- ग्रे

सिंह
आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। कामों में तेजी आएगी। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। रिश्ते में प्यार और रोमांस के साथ शेरो शायरी भी आ सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान थोड़ा कमजोर है। सेहत मजबूत रहेगी।
अगली स्लाइड देखें

शुभ अंक-6
शुभ रंग- आसमानी नीला

कन्या
आपके लिए आज का दिन मान सामान्य रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा जिस पर आप को ध्यान देना जरूरी होगा, नहीं तो कोई बड़ी बीमारी आ सकती है। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। काम के सिलसिले में भी आपका खूब मन लगेगा जिससे आपकी इनकम बढ़ेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ दिक्कत उठानी पड़ सकती है। शादीशुदा लोगों के लिए दिनमान अच्छा है।

शुभ अंक- 4
शुभ रंग- लाल

तुला
आज का दिन अच्छा है। काम में सफलता मिलने से हर्ष होगा। हर काम में सफलता मिलेगी। इनकम में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक दायित्वों को निभाएंगे। कोई प्रॉपर्टी खरीदने का विचार मन में आ सकता है। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन खुशहाल रहेगा लेकिन आपका प्रिय ईगो में आकर कुछ गलत बोल सकता है जो आपको समझ ना आए और बुरा लगे।

शुभ रंग- हरा
शुभ अंक-1

वृश्चिक
आपके लिए आज का दिन सामान्य तौर पर फलदायक रहेगा। मानसिक चिंता के कारण कुछ दिक्कतें होंगी। माताजी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में तनाव बढ़ेगा। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य रहेगा और गृहस्थ जीवन अच्छा चलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज के दिन को अच्छे से बिताएंगे।

शुभ रंग- काला
शुभ अंक-6

धनु
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस की बढ़ोतरी होगी। अपने मन की कलात्मकता को बाहर निकालेंगे और जीवन साथी को खुश करने के लिए कोई अच्छा प्लान करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में दिन आपके पक्ष में रहेगा। सेहत मजबूत रहेगी, इसका लाभ उठाएं।

शुभ कलर- नेवी ब्लू
शुभ अंक- 2

मकर राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज किसी भी अनजान व्यक्ति से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ प्रेम बढेगा। दोनों के बीच में सामंजस्य बना रहेगा। नियमित योग करने से आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। बुजुर्गो के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज कोर्ट-कचहरी के मामले से दूर रहें तो आपके लिए अच्छा होगा। आज आपका स्वास्थ्य कुछ ढीला ढला रहेगा। बेहतर स्वास्थ्य के लिए पिज्जा बर्गर खानें में थोडा परहेज़ करें।
शुभ कलर- लेमन येलो
शुभ अंक- 8

कुंभ राशि
बच्चों के करियर के लिए आज किसी से उधार ले सकते हैं। आज स्वास्थ्य के प्रति आप थोड़ी सावधानी रखें। बेहतर होगा कि आप बाहर के खाने को अवॉयड करें। घर के लिए जरूरी सामान आज ही खरीद लें। आगे कई दिनों व्यस्तता रहने वाली है। वकीलों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। आज आप यादगार बहस करने वाले हैं। लवमेट आज अपने साथी को एक अच्छी ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं। आज किसी जरूरतमंद को भोजन खिलाने से घर के सुख-सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होगी।
शुभ कलर- पर्पल
शुभ अंक- 4

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम है। आज सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। पारिवारिक कामों को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका समय परिवारवालों के साथ अधिक बितेगा। आर्थिक स्थिति में सुधर होने वाला है। धैर्य रखिए| आज कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है। मित्र से निजी समस्यायों को शेयर करने से मन का बोझ थोड़ा हलका होगा।आज सड़क पर चलते समय आप सतर्क रहें।
शुभ कलर- डार्क पिंक
शुभ अंक- 5

Next Story