Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: किसकी चमकेगी किस्मत, किसे है सावधान रहने की जरूरत, पढ़ें आज का राशिफल

राशिफल:  किसकी चमकेगी किस्मत, किसे है सावधान रहने की जरूरत, पढ़ें आज का राशिफल
X
By NPG News

रायपुर 2 मार्च 2021. दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।

मेष राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यों में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन काम की अधिकता रहेगी, जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। परिवार में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

वृषभ राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में छोटी-छोटी अड़चनें आ सकती हैं। कार्यभार की अधिकता रहेगी, जिससे शारीरिक तथा मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। परिवार का वातावरण आनंदमय रहेगा। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बहस हो सकती है। जीवनसाथी की समझने का प्रयास करें। खाने-पीने का ध्यान रखें।

मिथुन राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगी। कारोबार में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग हैं। काम में मन लगेगा और मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे। रुके हुए कार्य शुरू होंगे, जिससे मन में उत्साह रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। मनोरंजन, सौंदर्य-प्रसाधन, आभूषण आदि के पीछे खर्च हो सकता है। सेहत भी अच्छी रहेगी।

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आपको बहुत दिनों से जिस रुके हुए धन की आवश्यकता थी, वह आज आपको प्राप्त होता दिख रहा है। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में हर्षोल्लास के साथ व्यतीत करेंगे। किसी पुराने मित्र से हुई मुलाकात आपको भविष्य में आर्थिक लाभ दिलवाएगी। आपको राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलती दिख रही है। जो लोग विदेश से व्यापार कर रहते हैं, उनको आज नए नए आइडिया आयेगे, जिससे अपने बिजनेस को आगे बढ़ा सकते हैं।

सिंह राशि
आज आप परिवार वालों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, उन्हें आज तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से आप मन में राहत महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। नये व्यापार को शुरू करने में पिता का सहयोग मिलेगा, सफलता आपके कदम चूमेगी।

कन्या राशि
आज अचानक घर पर आपका कोई मित्र आ सकता है। हिस्ट्री स्टूडेंट्स को आज कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। किसी भी नये कारोबार की शुरूआत करने से पहले जीवनसाथी से सलाह ले लेना अच्छा रहेगा। आप कहीं लंबी यात्रा पर जायेंगे, जिससे शाम तक आपको थकान महसूस हो सकती है। आज कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रह पायेंगे। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिलेगी। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।

तुला राशि
आज पिता के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा। आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व भी महसूस होगा। बायोलॉजी स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। पहले दी गई किसी परीक्षा का बेहतर परिणाम हासिल होगा। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी बेहतर होगा। संतान संबंधी कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। लंबे समय से रूका हुआ पैसा भी वापस आयेगा।

वृश्चिक राशि
आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। मैकेनिकल इंजीनीयर्स वाले लोग अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। सोशल मिडिया के ज़रिये आपका कोई नया दोस्त बनेगा। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन अच्छा है।

धनु राशि
आज जीवनसाथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की समाज में और अच्छी छवि बनेगी, इसका लाभ आपको आने वाले समय में जरूर मिलेगा। पैसों से जुड़े कुछ काम आज रूकने की संभावना है। आज आप दूसरों की समस्याओं से विचलित हो सकते हैं। जो युवा जॉब की तलाश में है, आज उन्हें अच्छे ऑफर आयेंगे। आपके बिजनेस में तरक्की होगी। नई जिम्मेदारियों को निभाने में भी सक्षम होंगे।

मकर राशि
आज बहुत हद तक आप व्यस्त हो सकते हैं। अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। धन लाभ के नए सोर्स नजर आयेंगे। किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात होने की संभावना है। उससे आपको भविष्य में बड़े फायदे होंगे। दिनभर के कामों से आलस्य महसूस हो सकता है। फालतू विवाद भी सामने आने की उम्मीद है, आपको उनसे बचना चाहिए। घर के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि
आज आप पूरे दिन नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे। टीचरों के लिए आज का दिन कुछ खास रहेगा। आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा। जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जायेंगे। सोने का व्यापार कर रहे लोगो को उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा । आज किसी कार्य में आपको बड़ी बहन की मदद मिलेगी। इस राशि के जो लोग वकील हैं, आज उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल हो जायेगी। आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी।

मीन राशि
आज का दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। माता- पिता के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। कोर्ट-कचहरी के किसी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। किसी करीबी को आज आपसे कुछ अपेक्षाएं होगी। बिजनेस पार्टनर के साथ मिल कर किए गए कामों से फायदा होगा। प्रॉपर्टी डीलर के लिये आज का दिन बेहतर रहेगा। विवाह में आ रही दिक्कत दूर होंगी।।

Next Story