Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: आज नए कार्यों में मिलेगी सफलता, इन राशि वालोँ का दिन रहेगा तनाव भरा, जानिए बाकी राशियों का हाल

राशिफल: आज नए कार्यों में मिलेगी सफलता, इन राशि वालोँ का दिन रहेगा तनाव भरा, जानिए बाकी राशियों का हाल
X
By NPG News

रायपुर 26 अगस्त 2020. दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। इन राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।

मेष
नए कार्य करने की गणेशजी आपको सलाह देते हैं। गूढ विद्या तथा रहस्यमय विषयों को जानने-समझने का आज आप प्रयत्न कीजिएगा। अपनी वाणी और व्यवहार को संयमित रखना आपके ही हित में है। मध्याहन के बाद नए कार्य का प्रारंभ कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। व्यावसायिक स्थल पर संभलकर चलिएगा। सहकर्मचारीयों का सहकार आपको मिलेगा। संतानों के विषय में द्विधा में रहेंगे।

वृषभ
दिन का प्रारंभ आज आनंदप्रमोद और मित्रों की भेंट से होगा। अन्य व्यक्ति भी आज आपके जीवन में आ सकते हैं। पर्यटन या प्रवास का आयोजन हो सकता है। परंतु मध्याहन के बाद सावधानी बरतने की गणेशजी सलाह देते हैं। आज अपनी भाषा का दुरुपयोग न हो जाए इस बातका ध्यान रखिएगा, नहीं तो विवाद होगा। हितशत्रुओं से सावधान रहिएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। आध्यात्मिक विषयों में गहन रस पडेगा।

मिथुन
आजका आपका दिन मनोरंजनप्रद और आनंद लूटने का है ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्यालय में सहकारपूर्ण वातावरण रहेगा। मित्रों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का आयोजन होगा। सुरुचिपूर्ण भोजन करने का अवसर मिलेगा।

कर्क
प्रतिकूलता में भी आप परिश्रमपूर्वक कार्य करेंगे तो अग्रगामी होने के अवसर हैं। आरोग्य में विशेषकर पेट के व्याधि से समस्या होगी। विद्यार्थियों को विद्याभ्यास में सफलता मिलेगी, परंतु मध्याहन के बाद परिस्थिति अधिक अनुकूल बनेगी। स्वास्थ्य सुधर सकता है। मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ रहेंगे। कार्यालय में सहकारपूर्ण वातावरण रहेगा। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।

सिंह
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। इनकम में बढ़ोतरी होगी। इच्छाओं की पूर्ति होगी। गृहस्थ जीवन में समझदारी से काम लेना दोनों के लिए अच्छा होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी सुखद समाचार मिलेगा। रिश्ते में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। काम के सिलसिले में दिनमान आपके पक्ष में है।

कन्या
आज का दिन आपके लिए सामान्य फलदायक रहेगा। सेहत में गिरावट आ सकती है और आप बीमार पड़ सकते हैं। थोड़ा ध्यान रखें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। जीवन साथी आपकी मां से विशेष लगाव दिखाएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। काम के सिलसिले में बेवजह की बातों से नुकसान उठाना पड़ सकता है।

तुला
आपने आज का दिन बढ़िया रहेगा। भाग्य मजबूत होगा। अचानक से कुछ अच्छे काम आपको होते दिखाई देंगे जिससे आपका हौसला बढ़ेगा। इनकम बढ़िया रहेगी। परिवार में सुख शांति रहेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। जीवन साथी को फायदा मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा है।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। पैसों की आवक होगी। आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी। कुछ खर्चे अनजाने में होंगे। काम के सिलसिले में आप की स्थिति मजबूत रहेगी। पूरे अधिकार से काम करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। ससुराल के लोगों से बातचीत होगी।

धनु
आजके दिन दुर्घटना एवं शल्यचिकित्सा से संभलकर चलने की गणेशजी सलाह देते हैं। आनंद-प्रमोद के पीछे आप अधिक खर्च करेंगे। स्वभाव में कुछ उग्रता रहेगी। सम्बंधियों के साथ भी अरुचिकर घटनाएँ बनेंगी। मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता और स्वस्थता भी प्राप्त कर सकेंगे। मित्रों, स्वजनों से उपहार मिलने से दिन आनंददायी रहेगा। परिवार का वातावरण प्रसन्नताभरा रहेगा।

मकर
आजका दिन व्यापार-उद्योग के लिए और व्यावसायिकों के व्यवसाय के लिए लाभदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। पुत्र और पत्नी से लाभ होगा। सांसारिक जीवन में सुखद प्रसंग बनने से मन भी सुखी रहेगा। मध्याहन के बाद मानसिक अशांति और बुरा स्वास्थ्य आपको अशांत कर देंगे। बातचीत करते समय भ्रांति न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। आनंद-प्रमोद और मनोरंजन के पीछे धन का खर्च होगा। फिरभी मान-हानि होने की भी पूरी संभावना है।

कुंभ
आजका दिन लाभकारी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में आप को लाभ की प्राप्ति होगी। सन्मानित होंगे। व्यवसाय या व्यापार में पदोन्नति होगी। उच्च अधिकारी तथा उपरी आप पर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। उगाही से आय बढेगी। मित्रों से भेंट होगी। किसी मनोहर व पर्यटन स्थल पर प्रवास होगा। संतानों की संतोषजनक प्रगति से आपका भी हृदय-मन प्रसन्न रहेगा। सांसारीक जीवन में आनंद रहेगा।

मीन
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। काम पर पूरा ध्यान देंगे जिससे अच्छे नतीजे पाएंगे। घर में उतार-चढ़ाव रहेगा क्योंकि लोगों में आपस में बननी मुश्किल होगी, फिर भी ध्यान देने से काम चल जाएगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन तनावपूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को सुखद अनुभूति होगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

Next Story