Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: इन राशियों के लिए आज का दिन रहेगा विशेष, होंगी सभी इच्छाएं पूरी….वहीं इन्हें मिलेगा जॉब का ऑफर

राशिफल: इन राशियों के लिए आज का दिन रहेगा विशेष, होंगी सभी इच्छाएं पूरी….वहीं इन्हें मिलेगा जॉब का ऑफर
X
By NPG News

रायपुर 6 अक्टूबर 2020. हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष
मेष राशि के जातक कार्यक्षेत्र में अपने अधिकारों के प्रति सजग रहेंगे। भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से आप मुश्किल में फंस सकते हैं। इसलिए सोच समझकर ही आगे बढ़ें। घर से संबंधित अटके हुए कामों को पूरा करने का दिन है। कमाई के लिहाज से दिन सामान्य है। चैरिटी में धन खर्च होगा।

वृष
आपके लिए आज का दिन मान सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें, खुद पर शक करने की आदत से बचें, आपके निगम में बढ़ोतरी होगी, जिससे मन हर्षित होगा। घर में सुख रहेगा। परिवार में प्रेम बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव देखने को मिल सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज किसी भी प्रकार की लड़ाई या झगड़े से बचें।

मिथुन
आपके लिए आज का दिन मान सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। बेवजह की चिंता और खर्च आपका ध्यान आकर्षित करेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान प्रबल रहेगा। आप अपने काम पर पकड़ बनाकर मजबूती से काम करेंगे। इसके अच्छे नतीजे मिलेंगे। शादीशुदा लोगों के जीवन के लिए आज का दिन मान बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी अपने रिश्ते में तालमेल महसूस करेंगे। जमीन जायदाद का लाभ हो सकता है।

कर्क राशि
आज का दिन मिली-जुली प्रतीक्रिया वाला रहेगा। आज किसी मेहमान के घर आने का योग है जिससे आप घर के कामो में थोड़ा बिजी रह सकते है। दाम्पत्य जीवन के रिश्तों में थोड़ी अनबन हो सकती है, इसलिए जितना हो सके अपने साथी को समझने की कोशिश करे। आज कोई नया बिजनेस शुरु करने से पहले किसी की सलाह जरुर ले लें। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज आपके लेखन कार्यो की सराहना बड़े तौर पर होगी। आज के दिन आप किसी नई रचना की शुरुआत भी कर सकते हैं। आज ईमानदार लोगो की सहायता से आप बड़े से बड़े प्रोजेक्ट को आसानी से निपटा सकते हैं। कष्टों से मुक्ति मिलेगी।

सिंह
आज आपका दिन सामन्य रहेगा। आज ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ वाद विवाद की स्थिती बन सकती है, आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरुरत है। बच्चों के स्वास्थ्य में आज थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। किसी अच्छे डाक्टर की सलाह से आगे बढ़ने की जरुरत है। आज छात्रों के लिए दिन परिश्रम के अनुरुप नहीं रहेगा। आज बेहतर परिणामों के लिए आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। भविष्य में सफलता आपके कदम चुमेंगी। लवमेट के लिए आज का दिन खुशियां दिलाने वाला रहेगा।

कन्या
आज आपका दिन खुशियाँ लेकर आया है। नौकरी के मामलों में आप बेहद व्यावहारिक भी रहेंगे। आप हर समस्या से आसानी निपटा लेंगे। आपके मन में कोई योजना चल रही है उससे आपको कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। आज आपके ज्यादातर काम जो अधूरे थे वो पूरे हो जाएंगे। आपने आत्मविश्वास के दम पर सोचे हुए सारे काम पूरे कर सकते हैं और करेंगे भी। कारोबारीयो को काम के लिए कोई छोटी यात्रा भी करनी पढ़ सकती है। न्यायालय कामों में आज आप सफल रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। पढ़ाई में मन लगेगा। दिन बहुत अच्छा बितेगा।

तुला
आज आपका दिन सामान्य लाभ देने वाला रहेगा। आज किसी के मामलों में दखल देने से बचें। आज किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा ना लगाएं। आपका लगाया हुआ धन फंस भी सकता है। आज आपका प्रिय दोस्त आपको जो सलाह दें उसे मान लें। किसी भी तरह की परेशानी हो तो दोस्तों के साथ शेयर करें। लव मेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज घर में कोई खुशखबरी आ सकती है। बच्चों के पढ़ाई को लेकर आज थोड़ा सतर्क रहने की जरुरत है। बच्चों को सही ढंग से गाइड करने की जरुरत है। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे|

वृश्चिक
आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आप सबसे पहले खुद के कामों का निपटारा करेंगे। आप के सभी रुके हुए काम पूरे हो जायेंगे। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग आपको मिलेगा। आपके कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा भी होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज पूरा दिन तरो-ताजा महसूस करेंगे। प्राइवेट जॉब वालों के लिए आज का दिन प्रमोशन लेकर आ सकता है। आज किसी पर तुरंत भरोसा ना करें। कुछ लोग इसका गलत फायदा भी उठा सकते हैं। सुख समृद्धि मिलेगी।

धनु
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आपका मन उमंग से भरा रहेगा। हर कोई आपकी राय या बात को ध्यान से सुनेगा। अपने आप को सही साबित करने में आज आपको मुश्किल नहीं होगी। आज कोई जोखिम भरा काम करने से बचें। घर से बाहर निकलते समय सावधानी जरूर बरते। किसी विशेष व्यक्ति से आज मुलाकात भी कर सकते हैं। पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतने की जरुरत है। अगर आप संयोग वश किसी काम को पूरा नहीं कर पाएं हो तो आज के दिन उसे पूरा कर लेना ही सही रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा जाएगा।

मकर
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज कोर्ट-कचहरी के कामों का निपटारा तुरंत हो जायेगा। किसी सरकारी वकील का सहयोग भी आपको मिलेगा। इंजीनियरिंग की फील्ड से जुड़े लोगो के लिए आज का दिन परिवर्तन करने वाला रहेगा। आज आप जॉब चेंज भी कर सकते हैं। आज माता के स्वास्थ्य में पहले से थोड़ा सुधार आएगा। सही ढंग से नियमित उपचार कराने की जरुरत है। आज अपनी आगे की प्लानिंग को लोगों के साथ शेयर करने से बचना होगा। आपकी लव लाइफ अच्छी होगी।

कुंभ
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपका मन सामाजिक कार्यों में अत्यधिक लगेगा। आज विद्यार्थी अपने प्रिय शिक्षकों की मदद से मन पसंद विषय में दाखिला ले सकते हैं। आज का दिन अपनी मेहनत और लगन से आगे बढ़ने का है। आज आपको किसी अपने की बात का बुरा लग सकता है। किसी भी ऐसी बात को दिल पर ना लें। आज धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर आपको मिल सकता है। घर के वृद्ध सदस्यों को आवश्य लेकर जायें। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

मीन
आपके लिए आज का दिन मान मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। दोस्तों से कहासुनी हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन आप और आपके जीवनसाथी के मध्य विरोधाभास के चलते झड़प हो सकती है, इसलिए अपने गर्म स्वभाव पर ध्यान दें। काम के सिलसिले में दिनमान बहुत बढ़िया है। आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग कि आज अपने रिश्ते में हल्का पन महसूस करेंगे।

Next Story