Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: इन राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा आज का दिन, इन्हें मिलेगा लाभ, वहीं ये लोग रहें सतर्क

राशिफल: इन राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा आज का दिन, इन्हें मिलेगा लाभ, वहीं ये लोग रहें सतर्क
X
By NPG News

नईदिल्ली 24 नवंबर 2020. आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। कार्तिक शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और दिन मंगलवार है। दशमी तिथि देर रात 2 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। पूरा दिन पार कर मंगलवार की सुबह 6 बजकर 45 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही पूरा दिन पूरी रात तक रवि योग रहेगा। दोपहर 3 बजकर 32 मिनट तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेग। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे…

मेष
आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। सेहत कमजोर रहेगी और आपका धन भी खर्च होगा। मानसिक तौर पर भी आप काफी दबाव महसूस करेंगे परन्तु प्रेम जीवन में आपको खुशी मिलेगी और आपका प्रिय आपके काम में आपका हाथ बटाने का प्रयास करेगा। व्यापार के सिलसिले में किए गए प्रयास रंग लाएंगे। नौकरी में आप पर कोई झूठा आरोप लग सकता है। धार्मिक कामों में ज्यादा बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। भाग्य मजबूत रहेगा।

वृष
आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप ऊर्जावान रहेंगे और सेहत में सुधार होगा। इसके अलावा आपको धन का लाभ भी होगा। आज अपने बॉस से आपको तारीफ मिल सकती है। कठिन परिश्रम का आपको आज अच्छा लाभ मिलेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में थोड़ी परेशानियां रहेंगी। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। प्रेम जीवन के लिए भी दिन अच्छा रहेगा और अपने प्यार में कोई क्रिएटिव काम करेंगे जिससे आपका प्रिय पर खुश हो जाएगा। लंबी ट्रैवलिंग के लिए दिन अच्छा है।

मिथुन
आज आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिल सकती है। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त हो सकता है। आप नकारात्मक सोच रखकर स्वयं को थोड़ा उदास रख सकते हैं। आप किसी काम को लेकर भी चिंतित रहेंगे। परिवार वालों के साथ किसी टूर का प्लान बना सकते हैं। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डाल सकती है। आपके सभी कष्ट दूर होंगे।

कर्क
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाहमिल सकती है। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा, जिससे काम में मन कम ही लग सकता है। आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं। किसी भी तरह के बड़े निवेश में किसी अनुभवी की सलाह लेना बेहतर रहेगा। छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरुरत है। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आने वाली परीक्षा में अच्छे अंको से पास होंगे।

सिंह
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता हो सकती है। नौकरी पेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आज परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। आपकोव्यापार में मुनाफा हो सकता है। आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सलाह-मशविरा से आगे बढ़ने से अंडरस्टैन्डिंग बढ़ेगी। स्टूडेंट्स को अपने सब्जेक्ट में आ रही प्रॉब्लम्स का हल मिल सकता है। आपके घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

कन्या
आज आपका दिन शानदार रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी है। उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बनेगा, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी। सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। पैसो की थोडी समस्या हो सकती है।

तुला
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है। इससे आपको धन संबंधित फायदा हो सकता है। किसी काम की गति धीमी हो सकती है।इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ भी सकती है।जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर हो सकते हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम आपको कैंसिल करना पड़ सकता है। किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखना चाहिए। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। इससे आपके सेहत पर भी असर पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सिनियरस का सहयोग मिलता रहेगा।

वृश्चिक
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा| जीवनसाथी के बीच सामंजस्य बना रहेगा। किसी मित्र के साथ मूवी देखने की प्लानिंग कर सकते हैं| लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है।कामकाज में आप बहुत बिजी हो सकते हैं।किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद हो सकती है। आर्थिक समस्याओं खत्म होंगी।

धनु
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कोई जरुरी घरेलू काम निपटाने में आप सफल रहेंगे। प्रेम-संबंध में आपकोकोईसुखद सरप्राइज मिलेगा।दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने से आपको ख़ुशी मिलेगी। धन से जुड़ी चिंताएं छूमंतर हो जाएगी। साथ ही रुके हुए धन कीप्राप्ति भीहोगी। कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। माता-पिता के सहयोग से आप जीवन में आगे बढ़ेंगे।, घर से कलेश दुर होगा।

मकर
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगा सकते हैं। इस राशि के सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिल सकता है। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति हो सकती है। नए व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा हो सकता है। अगर आप बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आग बढ़ेंगे, तो आपको मुनाफा मिल सकता है।, तरकी के रासते खुलेंगे।

कुंभ
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। विद्यार्थी अपना समय अध्ययन में लगायेंगे, इससे उन्हें सफलता मिलेगी। आप सुबह के समय वर्क आउट शुरू कर सकते हैं, जिससे आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपका कामकाज बहुत शानदार रहेगा। आपके सारे काम आसानी से पूरा होगे।

मीन
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त हो सकता है। साथ ही उनके साथ बिताएं गए कुछ पल आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनायेंगे। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है। आपके अत्यधिक क्रोध से कोई बना हुआ काम बिगड़ भी सकता है, इसलिए आपको अपने गुस्से पर पूर्ण नियंत्रण रखना चाहिए। आप खुद को उर्जा से भरा हुआ फील कर सकते हैं।

Next Story