Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: इन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन, मिलेगा आर्थिक लाभ….इन्हें पूरे दिन रहना होगा संभलकर

राशिफल: इन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन, मिलेगा आर्थिक लाभ….इन्हें पूरे दिन रहना होगा संभलकर
X
By NPG News

रायपुर 29 सितम्बर 2020. मंगलवार को आश्विन अधिक मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस दिन शतभिषा नक्षत्र दिन भर रहेगा। मंगलवार को शतभिषा नक्षत्र होने से मृत्यु नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इस अशुभ योग किस राशि पर कैसा असर होगा, जानिए राशिफल से…

मेष:

मेष राशि के जातकों को आज अपने घर परिवार और कार्यक्षेत्र में तालमेल बनाए रखना बहुत जरूरी होगा। ज्यादा कामकाज में उलझे रहेंगे तो परिवार की तरफ से रिश्तो में खिंचाव आ सकता है। नए आइडिया कार्यक्षेत्र में धन के नए स्रोत बनाने में मदद करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय है। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

वृष
आज का दिन मान आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपका पूरा ध्यान आज अपने काम पर होगा, जिसकी बदौलत आपके परफॉर्मेंस में जबरदस्त सुधार होगा और आप अपने काम में मजबूती पाएंगे। घर का माहौल भी बढ़िया रहेगा। आपस में प्रेम दिखेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में कोई शक पनप सकता है, इसलिए सावधानी रखें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बेहद सामान्य रहेगा।

मिथुन
आज का दिन मान आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। अपने घर में खुद को ज्यादा स्मार्ट दिखाने की कोशिश करना नुकसानदायक रहेगा। परिवार के लोगों का सहयोग पाने के लिए उनसे प्यार से बात करें। परिवार के छोटो का आपको प्रेम मिलेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन मान मजबूत रहेगा। आपसी समझदारी विकसित होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान वैसे तो अच्छा है, लेकिन कोई झड़प ना हो, इसलिए कुछ गलत ना बोले काम के सिलसिले में दिन मजबूत रहेगा। आपकी उन्नति के योग बन रहे हैं।

कर्क

कर्क राशि के जातक को नए प्रॉजेक्ट मिल सकते हैं। ईमानदारी से कार्य करना अच्छा रहेगा। अचानक किसी अवसर की प्राप्ति और उम्मीद से ज्यादा धन लाभ की संभावना भी आज बन रही है। धन का निवेश भविष्य की समृद्धि बढ़ाने के लिए करेंगे।

सिंह
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी आज काफी अच्छा रहेगा। आपका पूरा ध्यान जीवनसाथी की खुशी पर होगा, इसलिए आज उन्हें बहुत खुशी देंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज के दिन अपने मन की बात अपने दिलबर से कहेंगे और अपने प्यार को खुलकर स्वीकार करेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत है और आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी। भाग्य का भी साथ मिलेगा।

कन्या
आपके लिए आज का दिन माध्यमिक से फलदायक रहेगा। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है और आप किसी बात को लेकर थोड़े उदास हो सकते हैं। हल्का बुखार भी हो सकता है। सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा। लंबी यात्रा की प्लानिंग हो सकती है। काम के सिलसिले में दिनमान मध्यम रहेगा। परिवार का सपोर्ट मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य है और जो लोग शादीशुदा है। वह अपने जीवन को लेकर आशान्वित रहेंगे।

तुला
आज का दिन मान आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान के लिए मन में विशेष प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए निर्माण रोमांटिक रहेगा। काफी क्रिएटिव होंगे और अपने प्रिय का दिल जीतने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी अच्छा चलेगा। हालांकि जीवन साथी कुछ एग्रेसिव हो सकता है, फिर भी रिश्ते में प्रेम बना रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अपने प्रयासों का फल मिलेगा, लेकिन फिर भी आप अपनी तरक्की से ज्यादा संतुष्ट नहीं दिखेंगे।

वृश्चिक
आज का दिन मान आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। घर में कोई नया काम कराएंगे। परिवार पर ध्यान देंगे, काम के सिलसिले में मन भटकेगा, इसलिए सावधानी रखना जरूरी होगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य तरीके से व्यतीत होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को लेकर काफी पजेसिव होंगे। आपके घर के खर्चे भी होंगे, लेकिन इनकम ठीक होने से ज्यादा परेशानी नहीं होगी।

धनु
आज का दिन मान आपके लिए अच्छा रहेगा। दोस्तों का सपोर्ट मिलेगा। आपके मन में कुछ नया करने की चाह जागेगी। काम के सिलसिले में भाग्य भी प्रबल रहेगा और आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। इनकम में भी अच्छी बढ़ोतरी होगी। धार्मिक कामों पर खर्चा करेंगे। सेहत मजबूत रहेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान मध्यम रहेगा। शांति से काम लेना अच्छा होगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन से तनाव की छुट्टी होगी।

मकर
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पैसों की आवक होगी, जिससे घर की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। परिवार में प्रेम रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामले आपका ध्यान आकर्षित करेंगे। काम के सिलसिले में बुद्धि लगाकर आप अच्छा नाम बनाएंगे, लेकिन किसी से झड़प होने की स्थिति बन सकती है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन रोमांटिक रहेगा और वे अपने प्रिय के साथ बहुत खुश होंगे।

कुंभ

कुंभ राशि के जातकों के व्यवसाय के लिए अच्छा समय है। अपने सहयोगियों के साथ संबंध मजबूत होंगे। उनका पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। आसानी से सभी काम पूरे हो जाएंगे और मन प्रसन्न रहेगा। कमाई के लिहाज से भी बहुत अच्छा दिन है। खर्च नियंत्रित रहेंगे।

मीन
आज का दिन मान आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। खर्चों में यकायक होती हुई बढोत्तरी आपका ध्यान आकर्षित करेगी। आप मानसिक रूप से किसी बात को लेकर कुछ बेचैन हो सकते हैं। इनकम ठीक-ठाक होगी। काम के सिलसिले में आपका अनुभव काम आएगा, जिससे मुश्किल समय में भी आप अच्छा परफॉर्म कर पाएंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिन मान थोड़ा कमजोर है। जीवन साथी कुछ कड़वी बातें कह सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए सामान्य रहेगा।

Next Story