Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: इन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन, इन्हे रहना होगा अपने दोस्तों से सतर्क… जानिए बाकियों का हाल….

राशिफल: इन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन, इन्हे रहना होगा अपने दोस्तों से सतर्क… जानिए बाकियों का हाल….
X
By NPG News

रायपुर 12 दिसंबर 2020. 13 दिसम्बर के लिए समस्‍त राशियों का राशिफल विस्‍तारपूर्वक बताया है। जानें आपके लिए कैसा रहेगा यह सप्‍ताह। अपने नाम के पहले अक्षर के आधार पर राशि नाम जानकर यहां पढ़ें अपना राशिफल।

मेष

आज आप सांसारिक विषय को अलग रखकर अध्यात्म की ओर मुड़ेंगे। गूढ़ मनीषियों के प्रति विशेष आकर्षण रहेगा। गहन ध्यान आपको अलौकिक महसूस कराएगा। वाणी पर संयम रखने से आप कई गलतफहमियों से बच पाएंगे। अचानक धन लाभ होगा। अपने दोस्तों से दूर रहें. प्रेम पूर्वक संतान से व्यवहार करेंगे। काम के सिलसिले में आपकी कार्यकुशलता आपको अच्छे नतीजे दिलवाएगी। आपका साहस बढ़ेगा और आप चुनौतियों से लड़ने में कामयाब रहेंगे। इनकम सामान्य रहेगी इसलिए खर्चों पर थोड़ा लगाम लगा कर रखें।

वृषभ

परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों के साथ अच्छा भोजन करने का अवसर मिलेगा। मामूली अल्प प्रवास का भी आयोजन होने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन का लाभ होगा। दूर के निवासियों के समाचार आपको खुश करेंगे। आपको सार्वजनिक जीवन में भागीदारी और सम्मान का लाभ मिलेगा। थकान का अनुभव होगा। कमजोरी महसूस होगी। काम के सिलसिले में दिनमान आपके अनुकूल होगा। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा लेकिन प्रेम जीवन जीने वालों को सुखद नतीजे मिलेंगे और प्रिय के साथ गपशप करने का मौका भी मिलेगा।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर हो सकता है लेकिन मानसिक रूप से आप मजबूत होंगे जिससे कई काम बनेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। कोई समस्या है तो वह भी साथ मिल बैठकर दूर हो जाएगी। दांपत्य जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। जीवनसाथी से किसी खास मुद्दे पर चर्चा होगी। कामों में आप शॉर्टकट अपनाने का कोशिश करेंगे जो कि नुकसानदायक होगा। पारिवारिक जीवन में शांति की कमी होगी लेकिन परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। घर वालों के लिए कोई बढ़िया गिफ्ट लेकर आ सकते हैं।

कर्क
आज दिल में खुशी और घर में रौनक रहेगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा और परिवार के लोगों में अच्छा तालमेल होगा। आपको सुख मिलेगा। किसी नए कार्य का विचार कर सकते हैं। घर की साफ सफाई पर ध्यान देंगे। काम के सिलसिले में भी अनुकूल स्थितियां रहेंगी। आपका ट्रांसफर होने के योग बन सकते हैं। यात्रा करने से बचें। अपने सहयोगियों पर अधिक विश्वास ना करें। गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन तनावपूर्ण रहेगा जीवनसाथी किसी बात को लेकर जिद पकड़ सकता है।

सिंह
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा क्योंकि आपके भाग्य का सितारा बुलंद होने से काम बनेंगे। लंबे समय से अटकी हुई योजनाएं चलेंगी। कामों में सफलता मिलने से हर्ष होगा। इनकम बढ़ेगी। अनियमित खानपान की वजह से शरीर दिक्कत महसूस कर सकता है और आप बीमार पड़ सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतें। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का सुख और सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपने प्रिय के साथ पुरानी बातें याद करने और प्यार जताने का मौका मिलेगा।

कन्या

आज कोई अनायास कदम उठाने से बचें, हालाँकि आपको काम में सफलता मिलेगी। आप प्रतिस्पर्धियों को पराजित करने में भी सक्षम होंगे। भाइयों और पड़ोसियों के साथ बहुत अच्छे संबंध होंगे। आर्थिक लाभ भी होगा। प्रीतमा को मिलेगा सेक्स आपको सार्वजनिक मान्यता मिलेगी। मन में प्रसन्नता रहेगी। संतान भी तरक्की करेगी और काम के सिलसिले में आपको भी बेहतरीन नतीजे हाथ लगेंगे। आपके पास आपकी प्रशंसा कर सकते हैं और मैनेजमेंट को आपका काम अच्छे से नजर आएगा जिससे आपको कोई इंसेंटिव मिल सकता है।

तुला
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आपको अपने मन की इच्छा पूरी करने का मौका मिलेगा। प्रेमी जीवन जीने वालों को आज अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा। रिश्ते में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। शादीशुदा जातकों को संतान से सुख मिलेगा। दांपत्य जीवन में भी तनाव कम होगा। अपने शरीर का ध्यान रखें और बीमार पड़ने से बचें। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। काम के सिलसिले में कुछ चुनौतियां आपका इंतजार करेंगी। उनका पूरे मन से सामना करें। आप देखेंगे कि आपको इससे फायदा होगा।

वृश्चिक
आज आपका कॉन्फिडेंस मजबूत रहेगा और इसी वजह से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में सुख शांति बढ़ेगी और आपको अपने घर में सुख मिलेगा। काम के सिलसिले में भी आज का दिन काफी अच्छा रहेगा और आप आज के दिन को काफी प्रोडक्टिव बनाएंगे। आज के दिन को काफी संतुलित रखेंगे और अपने परिवार पर भी पूरा ध्यान देंगे। मन में खुशी का एहसास होगा। मानसिक तनाव में कमी आएगी। प्रेमजीवन में सुख मिलेगा और शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में थोड़ा सा तनाव बना रहेगा। अपने जीवनसाथी से कोई समस्या हो तो उस पर बात करें।

धनु
आज आप बहुत मेहनत करेंगे जिसकी वजह से काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपकी कार्यकुशलता सिद्ध होगी। मनपसंद काम को आज जी भर के करने का मन करेगा और उसमें सफलता मिलेगी। इनकम में बढ़ोतरी होने से खुशी होगी। परिवार के छोटों का सहयोग मिलेगा और परिवार को मान सम्मान की प्राप्ति होगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में समरसता रहेगी। प्रेम जीवन जीने वालों को आज चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपके प्रिय से कहासुनी हो सकती है।

मकर
अपने परिवार वालों से विशेष प्रेम महसूस करेंगे और उनके लिए कोई बढ़िया गिफ्ट ला सकते हैं। आपके परिवार में सुख शांति रहेगी। आप अपनी बातों से लोगों का दिल जीतेंगे। संगीत में हाथ आजमा सकते हैं। प्रेम जीवन जीने वालों को सुखद समाचार मिलेंगे। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन तनावपूर्ण रहेगा। आपके जीवन साथी की सेहत कमजोर रहेगी। उत्तम भोजन करेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे पहले की गई मेहनत का नतीजा आज आपके सामने आ सकता है और आपको कोई बढ़िया बेनिफिट मिल सकता है।

कुंभ
आज का दिन अच्छा रहेगा। पैसों की आवक होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। एसके लिए आपको काफी मेहनत भी करनी पड़ी है इसलिए आप इसके सच्चे हकदार हैं। इनकम बढ़ाने के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग थोड़ा कमजोर हो सकते है, लेकिन जो लोग शादीशुदा जीवन में उनके लिए दिन बेहतर रहेगा और जीवनसाथी से प्रेम मिलेगा। पारिवारिक जीवन की बात की जाए तो थोड़ा तनाव दिखाई देता है, लेकिन कोई भी गंभीर समस्या नहीं है, इसलिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। काम के सिलसिले में आप आज ज्यादा बिजी रहेंगे।

मीन
आज का दिन कमजोर है। सेहत बिगड़ सकती है। मानसिक रूप से तनाव भी बढ़ेगा। आज गृहस्थ जीवन आपको सुख देगा और जीवनसाथी आपको खुश रखने की कोशिश करेगा। उनके साथ किसी धार्मिक काम में हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी सामाजिकता भी बेहतर बनेगी। जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें आज सोच समझकर रहना होगा क्योंकि उनके परिवार से किसी बात को लेकर नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में नजर आएगी और आप को अच्छा लाभ भी होगा। परिवार का वातावरण प्रेम पूर्ण रहेगा और आप अपने घर की जिम्मेदारियों को अच्छे से समझेंगे।

Next Story