Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: इनके लिए आज शुभ रहेगा दिन, होगा धन लाभ… इन चीजों पर ध्यान रखने की है जरूरत, जानें बाकियों के लिए कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल: इनके लिए आज शुभ रहेगा दिन, होगा धन लाभ… इन चीजों पर ध्यान रखने की है जरूरत, जानें बाकियों के लिए कैसा रहेगा आपका दिन
X
By NPG News

रायपुर 17 दिसंबर 2020. मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि तृतीया और दिन गुरुवार है। तृतीया तिथि दोपहर 3 बजकर 18 मिनट तक रहेगी उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। दोपहर 3 बजकर 18 मिनट से शाम 7 बजकर 13 मिनट तक स्थिर योग रहेगा। गुरुवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। इस दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र दिन भर रहेगा। गुरुवार को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से सौम्य नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। बुधवार की रात से चंद्रमा राशि बदलकर धनु से मकर में आ चुका है। इस राशि में पहले से ही गुरु और शनि ग्रह स्थित है। 3 ग्रहों के एक ही राशि में होने से इसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग रूप से देखने को मिलेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। खुद के काम पर ध्यान देंगे, जिससे काम में रुकी हुई रफ्तार वापस लौट आएगी और आपको लाभ होगा। आज अपने ऊपर अजीब सा अभिमान हो सकता है, इससे बचना ही अच्छा होगा। दूसरों को भी महत्व दें। समाज में लोकप्रियता बढ़ेगी और सम्मान मिलेगा। अच्छा भोजन करेंगे। नए वस्त्र खरीदने का विचार कर सकते हैं। ट्रैवलिंग के लिए दिन अनुकूल नहीं है। व्यापार में नए अनुबंध के लिए प्रयास करेंगे। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन जीने वालों को तनाव मिल सकता है क्योंकि जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।

वृष
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। स्वयं के व्यक्तित्व में सुधार लाने के लिए कुछ खर्चे करेंगे, जिससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। अपनी वाणी से लोगों को अपना बनाने का प्रयास करेंगे। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है। बिजनेस में लाभ के योग बनेंगे। काम के सिलसिले में आज का दिन आप को मजबूती देगा।

मिथुन राशि
आपका दिन धार्मिक गतिविधियों में बीतेगा। आपको अपनी चीजों को संभालकर रखना चाहिए। आप अपने जीवनसाथी के नाम पर कुछ निवेश कर सकते। शाम को बच्चों के साथ घूमने का प्लान बनाएंगे। सच्चे मन से किये गये काम में आपको सफलता मिलेगी। धन लाभ का योग बन रहा है।

कर्क राशि
आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कुछ नया सीखने का मौका आपको मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इस मामले में नए लोगों का सहयोग मिलेगा। दिनभर की भागदौड़ के बाद शाम को आपको थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है। कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। करोबारियों को बड़ा मुनाफा होगा।

सिंह राशि
आपका दिन अनुकूल रहेगा। सुबह योग करने से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे माता-पिता आपकी खुशी देखकर खुश होंगे। शेयर बाज़ार, जुआ, लॉटरी आदि में पैसा न लगाएं। इसमें आपको हानि हो सकती है। ऑफीशियल मीटिंग के दौरान ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो बड़ा फायदा करा सकता है। रिश्तों में मिठास आयेगी।

कन्या राशि
आप व्यावहारिक रहेंगे। इस राशि के कंसट्रक्टर को बड़ा कॉन्ट्रेक्ट मिलेगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। मेहनत से काम करने से सफलता मिलेगी। लेकिन सफलता मिलने पर विरोधी भी उत्पन्न हो सकते हैं। आपके मन में कोई गिला-शिकवा है तो अपने पार्टनर को जरूर बताएं। सब ठीक होगा। काम में सफलता मिलेगी।

तुला राशि
आपका दिन सामान्य रहेगा। बड़ों की सलाह लेकर ही आपको कोई कदम उठाना चाहिए। ऑफिस में कामकाज ज्यादा होने से आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। अनावश्यक धन व्यय होनी की संभावना रहेगी। स्टूडेंट्स का दिन मिला-जुला रहने वाला है। परिवार में कोई आपके व्यवहार से नाराज हो सकता हैं, विनम्र रहें। कर्ज से छुटकारा मिलेगा। दाम्पत्य जीवन की परेशानियां दूर होगी।

वृश्चिक राशि
आपका दिन बढ़िया रहेगा। महत्वपूर्ण लोगों से कॉन्टैक्ट होगा, जो फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। अधूरे काम पूरे होंगे। अपने व्यक्तित्व के दम पर लोगों को अपने फेवर में कर लेंगे ,जिसका पूरा फायदा आपको मिलेगा। करोबार मे आ रही सभी दिक्कते दूर होंगी। धन लाभ होगा।

धनु राशि
आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। तनाव खत्म होगा। पैसे कमाने के नए मौके मिलेंगे। रचनात्मक काम में लगे लोगों को शौहरत और पहचान मिलेगी। लोगों को परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे रखेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। घर में मेहमान आने से महौल खुशनुमा रहेगा। नये करोबार की शुरुआत होगी।

मकर राशि
आपका कॉन्फिडेंस लेवल हाई रहेगा। सामाजिक कामकाज में मन लगेगा। आपके साथ कारोबार करने वाले आपकी प्लानिंग और आईडियाज से प्रभावित होंगे। तरक्की मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। संतुलित भोजन करने से स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। सोच-विचार में रहेंगे। बिजनेस कार्य में किसी सहयोगी का सहयोग प्राप्त होगा।

कुंभ राशि
आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप कुछ नया करने की सोचेंगे। लोगों के बीच आपकी वाणी का जादू चलेगा। सूझ-बूझ से अतिरिक्त धन कमाएंगे। मेहनत से अपना उद्देश्य हासिल कर लेंगे। संतान सुख प्राप्त होगा। धैर्य पूर्वक किया गया विचार फलदायी रहेगा। सफलता आपके कदम चूमेगी। बड़ी बहन का सहयोग आपके साथ रहेगा।

मीन राशि
आपका दिनमिला-जुला रहेगा। आप अपनी वर्तमान स्थिति से संतुष्ट होंगे। धन संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। नए लोगों से मिलने से आपको फायदा होगा। दाम्पत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है, बैठकर बात करने सब टीक होगा। कारोबार में फायदा होगा।

Next Story