Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: आज इन राशियों के लिए दिन रहेगा काफी खुशनुमा, इन राशि वालों को रहना होगा सतर्क…. जानें बाकी राशियों का हाल

राशिफल: आज इन राशियों के लिए दिन रहेगा काफी खुशनुमा, इन राशि वालों को रहना होगा सतर्क…. जानें बाकी राशियों का हाल
X
By NPG News

रविवार 23 अगस्त 2020। आज सितारों की चाल बता रही है कि 12 में से 7 राशियों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। दिनभर में दो शुभ योग साध्य और शुभ रहेंगे। सुबह 10.22 तक साध्य और उसके बाद शुभ नाम का योग रहेगा। चंद्रमा कन्या राशि में रहेगा। सूर्य खुद की राशि सिंह में रहेगा। राहुकाल सुबह 9.09 बजे से 10.46 बजे तक रहेगा। दिन मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, कुंभ और मीन राशियों के लिए दिन काफी अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी जिससे आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सार्थक होंगे और आपको अपनी मेहनत के लिए अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप की पकड़ मजबूत होगी। सेहत भी बढ़िया रहेगी जिससे आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन में आज रोमांस बढ़ेगा और अपने प्रिय से दिल की बात खुलकर कहेंगे। उनसे प्यार बढ़ाने की कोशिश करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। परिवार की जिम्मेदारियों को साथ मिलकर निभाएंगे।

वृष
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने काम में पूरी तरह मग्न रहेंगे और मेहनत से अपने काम को अंजाम देंगे जिससे अच्छे नतीजे मिलेंगे। व्यापारी वर्ग को भी उत्तम लाभ के योग बन रहे हैं। आपका काम खुल सकता है और आप उसमें आगे बढ़ेंगे। सेहत मजबूत रहेगी। नई नई बातें आपके दिमाग में आएंगी जो आपकी सोच को और मजबूत बनाएंगी। सेहत बढ़िया रहेगी। दांपत्य जीवन में प्यार और रोमांस बढ़ेगा। एक दूसरे के साथ रिश्ते मजबूत होगा।प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज सुखद नतीजे मिलेंगे। आपका प्रिय आप के प्रति अपनी हर इच्छा जताएगा।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। भाग्य में थोड़ी दिक्कत जरूर आ सकती है लेकिन काम अटकते अटकते भी अंत में बन ही जाएंगे। खर्चों पर कंट्रोल करना आपके लिए बहुत जरूरी होगा क्योंकि वह आपके हाथ से बाहर जा सकते हैं। इनकम में थोड़ी कमी आएगी जिससे आपको यह सोचना होगा कि आगे क्या करना है। काम के सिलसिले में दिन थोड़ा कमजोर है। सेहत अच्छी रहेगी। इसके लिए आपको अच्छे खान-पान पर ध्यान देना होगा। व्यवस्थित रहें और अनुशासित रहें। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अच्छा है।

कर्क
दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आप किसी की मदद कर सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से हो सकती है जो भविष्य में आपकी सहायता कर सकते है। कार्यक्षेत्र और परिवार के बीच संतुलन बना रहेगा। पिछले कुछ दिनों से आपको दोनों तरफ काफी ज्यादा ध्यान देना पड़ा है। समय की कमी महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ टाइम स्पेंड करने से आपकी पूरानी नोक-झोक दूर होंगी।

सिंह
दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। अपने प्रति ईमानदार रहें इसी से आप हर स्थिति में खुश रह पायेंगे। दूसरों की परवाह में अपनी इच्छाओं का बलिदान करेंगे। जो आपको अच्छा लगें, वहीं करें। शाम का समय चुनौतीभरा हो सकता है। योग करने से सेहत के रास्ते में आ रही बाधा समाप्त होगी। इस राशि के जो लोग सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहे है उन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

कन्या
दिन आपके लिए खास रहेगा। आपकी तरक्की को देखकर पड़ोसियों के बीच आपका मान-सम्मान पहले की अपेक्षा और ज्यादा बढ़ जाऐगा। इस राशि के जो स्टूडेंट्स खेलकूद में इंटरेस्ट रखते है दिन उनके लिए अच्छा रहेगा। किसी खेल अकेडमी में एडमिशन भी ले सकते है। जिससे आपके करियर की अच्छी शुरुवात होगी। लवमेट अपने पार्टनर को डाइमनड रिंग गिफ्ट कर सकते है। जिससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

तुला राशि
आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। घर की साफ-सफाई में हाथ बटायेंगे। साथ ही कुछ जरुरी सामान खरीदने बाजार जा सकते है। आपके घर कोई नजदीकी रिश्तदार आ सकता है। जिसके आने से घर में स्वादिष्ट भोजन का आन्नद लेंगे। इस राशि के अविवाहित के लिए दिन बेहतरीन है। आपकी शादी का प्रस्ताव फाइनल हो सकता है। लवमेट लॉग ड्राईव पर जा सकते है। जिससे उनके बीच आ रही दूरियां नजदिकियों में बदल जाएगी।

वृश्चिक राशि
दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। कुछ नए लोगों से परिचय हो सकता है। सबकी जरूरतों का ध्यान रखने के कारण आपकी लोकप्रियता बढेगी। ऑफिस में पेंडिंग पड़े काम पूरे कर सकते है जिससे काफी हल्का महसूस करेंगे। साथ ही किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुवात कर सकते है। शाम को दोस्तों के साथ कुछ पूरानी यादें ताजा हो सकती है। जिससे आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी को गिफ्ट देने से आपसी मतभेद दूर होंगे।

धनु राशि
दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आया है। कोई भी फैसला खुद ही सोच-विचार कर लें। किसी और का निर्णय आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। इस राशि के सिंगर को किसी टी.वी शो का ऑफर आ सकता है। जिससे आपका मन खुश रहेगा। पारिवारिक परेशानियां खुद-ब-खुद दूर हो जाएंगी। जिससे आप आनन्द महसूस करेंगे। कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा।

मकर राशि
आपका दिन ठीक रहने वाला है। किसी पुरानी बात को लेकर आज आप तनाव में रहने वाले है। ऑफिस के काम में आपके सामने कई चुनौतियां भी आएगी। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के आसार हैं। अपने लक्ष्य से भ्रमित हो सकते है, लेकिन अपनों का साथ आपको सही दिशा में ले जायेगा। जॉब ऑफर मिल सकता है। जहां जरूरत लगे, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहेंगे।

कुम्भ राशि
आपका दिन खुशियों भरा रहने वाला है। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आपके पारिवारिक जीवन में भी खुशियों का माहौल बना रहेगा। किसी प्रिय मित्र से आपकी अनबन आज खत्म होगी। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। बड़े भाई का पैर छूकर आशीर्वाद लेने कर नया काम को शुरू करेंगे तो निश्चित ही आपको सफलता प्राप्त होगी।

मीन राशि
आपके सोचे हुए कार्य आसानी से पूरे हो जाऐंगे। जिससे मन खुश रहेगा। आपका मन किताबें पढ़ने का करेगा। इस राशि के लोग आप किसी अपने की मदद कर सकते है। साथ ही आपको अपनी पिछली किसी गलती का एहसास होगा। साथ ही इसेस सबक लेकर आप आज इन गलतियों को करन से बचेंगे। इस राशि के लोग को किसी अजनबी पर भरोसा न करें। इस राशि वाले छात्रों को पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

Next Story