Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: आज इन राशि वालों को मिलेगा धनलाभ, वहीँ ये जातक बोलते समय सतर्क रहें, जानिए बाकियों का हाल…

राशिफल: आज इन राशि वालों को मिलेगा धनलाभ, वहीँ ये जातक बोलते समय सतर्क रहें, जानिए बाकियों का हाल…
X
By NPG News

रायपुर 24 नवंबर 2020. आज दिन बुधवार 25 नवंबर 2020 को आपका राशिफल कैसा रहेगा। एकादशी तिथि पूरा दिन पार कर गुरुवार सुबह 5 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवोत्थानी एकादशी कहते हैं। इसे प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इसके साथ ही पूरा दिन पूरी रात पार कर गुरुवार सुबह 7 बजकर 34 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। इसक अलावा शाम 6 बजकर 20 मिनट तक उतराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। जानिए

मेषमेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन संभलकर काम करने का है। जल्दबाजी या लापरवाही में काम करने से काम खराब हो सकता है, जिससे बेवजह की धनहानि हो सकती है। निवेश संबंधित योजनाओं में भी सतर्कता से निवेश करें। धर्म-कर्म के नाम पर जालसाज लोग आपको ठग सकते हैं। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। विद्यार्थियों को काफी मेहनत करनी होगी। जोड़ों के दर्द से पीड़ित हो सकते हैं।

वृषभवृष राशि के जातकों को पिता या गुरु की सलाह लाभदायक सिद्ध होगी। नए संपर्क से नेटवर्क मजबूत होगा। जो कार्यक्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा। किसी तरह का पेपर वर्क अगर अटका हुआ था, तो आज उसके पूरा होने की संभावना है। वित्तीय लाभ होगा। लंबी यात्रा के लिए धन खर्च की संभावना है। युवाओं को खुशखबरी मिल सकती है। दिनचर्या में परिवर्तन कर सकते हैं। विवाद से दूर रहें।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए मध्यम रहेगा। काम को लेकर स्थिति अच्छी होंगी। आप जो प्रयास करेंगे, वह आपको उन्नति प्रदान करेंगे। मन लगाकर काम करेंगे, तो आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। सुख सुविधाओं के कारण खर्चा ज्यादा होगा, जिससे मन दुखी हो सकता है। शारीरिक रूप से किसी दिक्कत से परेशान हो सकते हैं। कोई चोट या पेट दर्द हो सकता है। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों के जीवन में उथल पुथल मच सकती है। आपके प्रिय से लड़ाई झगड़ा हो सकता है।

कर्क
आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। काम के सिलसिले में नए अवसरों की खोज करेंगे। आज कहीं से नौकरी का आवेदन स्वीकार हो सकता है और जॉब के लिए इंटरव्यू कॉल आ सकती है। आप अपने विरोधियों को पछाड़ देंगे। परिवार में प्रेम बना रहेगा। आपकी माँ जी का आशीर्वाद और सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार के लिए आज का दिन बढ़िया है। कुछ नए लोगों के साथ मिलकर काम को आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी और आज आपको बिजनेस से अच्छे बेनिफिट मिल सकते हैं।

सिंह
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। घर पर अचानक से कोई रिश्तेदार आ सकते हैं, जिससे घर के माहौल में अच्छे बदलाव आयेंगे। आपको वाद-विवाद से बचने की जरुरत है। किसी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद हो सकता है। मेहनत के बल पर आपको काम में सफलता मिल सकती है। बच्चों की सफलता से आपको गर्व की अनुभूति हो सकती है। आपकी लव लाइफ अच्छी होगी।

कन्या
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। दोस्तों की मदद से आपके काम की प्लानिंग सफल होगी। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। साथ ही आज का दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा। ऑफिस में बहुत दिनों से रुके हुये कामों को आप आसानी से निपटा लेंगे। साथ ही आपको बॉस का पूरा-पूरा सहयोग भी प्राप्त होगा।आपकी योजनाएं सफल रहेंगी।

तुला
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको किसी भी काम को करते समय अपना मन शांत रखना चाहिए। इससे आपका काम आसानी से पूरा होगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर ही लेने चाहिए। किसी पुरानी बात को लेकर आप तनाव की स्थिति में आ सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से ही सलाह लेनी चाहिए। छात्रों के लिये दिन ठीक रहेगा। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

वृश्चिक
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम से रिलेटिड कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। आप दोस्तों के साथ कुछ ख़ुशी के पल बिता सकते हैं। अचानक कहीं बाहर जाने के योग बन रहे हैं। जो लोग मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनके कामों की आज प्रशंसा हो सकती है। किसी खास व्यक्ति का सहयोग आपको मिल सकता है। करोबार में तरकि होगी।

धनु
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज किसी बड़ी कंपनी में जॉब मिल सकती है। महिलाएँ अगर कोई घरेलू उद्योग शुरु करना चाहती हैं, तो आज का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

मकर
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप अपने व्यवहार को निखारने की कोशिश कर सकते हैं। आपके कुछ कामों में अधिक समय लग सकता है, पैसों की चिंता भी आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। ऑफिस में आपको कुछ लोगों से मदद भी मिल सकती है। छात्रों को आज पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आपको अच्छे फल पाने के लिये ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

कुंभ
आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। आपको सबका पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। माता-पिता आपको कोई बड़ा गिफ्ट दे सकते हैं। आप बड़े ही खुश नजर आयेंगे। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आप किसी नई तकनीक को सीखने की भी कोशिश कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबुत होगी।

मीन
आज आपका दिन घूमने-फिरने में अधिक बीत सकता है। परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं दूर ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत हो सकता है। पैसों की स्थिति में बड़े बदलाव होने की संभावना है। आपके काम से आपका जीवनसाथी प्रसन्न रहेगा। आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बन सकता है। समाज के लोग आपसे घर पर मिलने आ सकते हैं। आपका काम सही ढंग से पूरा होगा।

Next Story