Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: आज इन राशि वालों की धन को लेकर दूर होगी परेशानी, मिल सकता है मुनाफा, इन्हें रहना होगा सतर्क

राशिफल: आज इन राशि वालों की धन को लेकर दूर होगी परेशानी, मिल सकता है मुनाफा, इन्हें रहना होगा सतर्क
X
By NPG News

रायपुर 24 सितम्बर 2020. राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।

मेष
मेष राशि के जातक आज अपने कामकाज से संबंधित गतिविधियों को गुप्त रखना चाहेंगे और दूसरों से विचार विमर्श करने से बचेंगे। दूसरों के ऊपर विश्वास करना आपके लिए कठिन रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। मनोवांछित लाभ होगा। शुभ कर्मों पर धन खर्च का योग भी बन रहा है।

वृष
आज आपका दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। आज आपके पारिवारिक जीवन में उत्साह का माहौल रहेगा। इस राशि वाले कवियों के लिए आज का दिन अत्यन्त महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपको अपनी प्रतिभाओं के लिए पुरस्कार भी मिल सकते है। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन शुभ है। आज आप अपने साथी से मन की बात कर सकते है। इस राशि के कारोबारियों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा। आज आपकी कंपनियों को नेशनल और इंटरनेशनल के आयात-निर्यात में लाभ की प्राप्ति होगी। आज आप आपने मित्र के साथ कहीं घूमने जा सकते है।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। बिजनेस से लाभ का रास्ता दिखाई देगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में भी आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी आपको एक उत्तम जीवन साथी नजर आएगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज के दिन को एंजॉय करेंगे, बस किसी भी तरह की झड़प से बचें। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत है। आपको प्रोन्नति मिल सकती है।

कर्क
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। खर्चों में एकाएक तेजी आएगी और आप बीमार भी पड़ सकते हैं, इसलिए सावधानी रखनी जरूरी होगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में ईमानदारी एक दूसरे के दिल में जगह बनाएगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के बदलते स्वभाव से थोड़े दुखी हो सकते हैं। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत रहेगा और आप काफी खुश होंगे।

सिंह
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज खुद को काफी खुशनसीब समझेंगे और अपने प्रिय के साथ काफी समय बिताएंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव में कमी आएगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। दोस्तों के साथ मौज मस्ती का मौका मिलेगा। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य रहेगा। भाग्य प्रबल होने से कामों में सफलता मिलेगी और रुके हुए काम बनेंगे।

कन्या
आपके लिए आज का दिनमान सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। अपने गुस्से पर काबू रखें, नहीं तो आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव बढ़ सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन खुश रहेंगे और आपके प्रिय से आपको कोई अच्छी बात सुनने को मिल सकती है। काम के सिलसिले में आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी इनकम भी बढ़ेगी जिससे मन हर्षित होगा।

तुला
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। परिवार के छोटे सदस्य आपका दिल खुश कर देंगे। दोस्तों के साथ बातचीत होगी। कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। सेहत बढ़िया रहेगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग घरवालों से अपने प्यार के बारे में कहेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य रहेगा।

वृश्चिक
आज का दिन उत्साह भरा होगा। इस राशि के लोगों को अपने विरोधियों से जीत हासिल होगी। आज आप अपनी सेहत के लिए धूल-मिट्टी से बचाव के साथ ही धूप से भी बचाव करना होगा। आज आप अपने जीवनसाथी को खुश करने के लिए कहीं घूमने लेकर जा सकते हैं। आज आपको कर्जमाफी से लाभ भी मिल सकता है। आज हो सके तो आप नये कामों को शुरूआत कर दें। आज ऑफिस में आपको कामों के प्रति अपने मत रखने में दिक्कतें आयेंगी, बेहतर यही होगा की आज आप अपनी राय देने से बचें।

धनु राशि
लेखकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज इन्हें अपने लेखन शैली से जीवन में सफलता मिलने के अवसर प्राप्त होंगे। इस राशि के लोगों को आज अपने परिवार के किसी सदस्यों से नये वस्त्रों की प्राप्ति होगी। आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है, साथ ही जो भी काम करना चाहेंगे वो पूरे हो जाएंगे। किसी भी कार्यों को पूरा करने के लिए आज आपको अपने मित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज आप नई चुनौतियों के प्रति तैयार रहेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते है।

मकर राशि
इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभ देने वाला है। इस राशि के लोगों को आज धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। इस राशि वाली महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। उन्हें अपने ननिहाल या मायके की तरफ से खुशखबरी मिल सकते हैं। आज आपके विचारों को ऑफिस में सीनीयर्स की तरफ से पॉजीटिव रिसपॉन्स मिलेगा। इस राशि के लोग आज भविष्य के लिए कोई खास निर्णय ले सकते हैं। जो आगे चलकर कारगर साबित होगा। आज आपको मिलने वाले प्रेम और सम्मान अन्य दिन की अपेक्षा अधिक मिलेगा।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी जिससे मन हर्षित होगा। खर्चों में कमी आएगी। सेहत में कुछ हद तक सुधार देखने को मिलेगा। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूती से टिके रहने का है, मेहनत करें और अपने काम पर ध्यान दें। अचानक से कुछ अच्छा आपके साथ हो सकता है। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में दिनमान थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को एंजॉय करेंगे और आप अपने प्रिय को विवाह का प्रपोजल दे सकते हैं।

मीन
राशि वाले लोगों को जीवन का जीवन आज व्यस्तता में बीतेगा। आज आपके करीबी आपको अचानक से गिफ्ट देकर चकित कर सकते हैं। विवादों के मामलों में आज आपको सफलता हासिल होगी। आज आप अपने बच्चों के साथ समय व्यतीत कर सकते है। इस राशि के लोग आज बिजनेस में सोच-समझकर कर फैसला लें इससे आपको सफलता की प्राप्ति होगी। छात्रों को अपने करियर के प्रति अच्छी खबर मिल सकती है। आज आपको अपने लोगों के बीच अपनी छवि बनाने का पूरा मौका मिलेगा। आज आपके दुश्मन आपसे दूर ही रहेंगे। आज आपकी अपनों के साथ अनबन हो सकती है।

Next Story