राशिफल: आज इन राशि वालों को मिलेगा अच्छा लाभ, मजबूत होंगे पारिवारिक रिश्ते……जानें सभी राशियों का हाल

रायपुर 28 अप्रैल 2021. आज हम आपको 28 अप्रैल का राशिफल बताने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहो की चाल के साथ ही मनुष्य के जीवन में परिवर्तन होते रहते हैं। हर दिन मनुष्य का अलग-अलग व्यतीत होता है, क्योंकि रोजाना ही ग्रहों में छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। यदि किसी दिन व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति का दिन शुभ व्यतीत होता है, लेकिन ग्रहों की स्थिति खराब होने के कारण व्यक्ति का दिन कठिनाई पूर्वक व्यतीत होने लगता है।
मेष राशि
पिछले कुछ समय से आप जो योजनाएं बना रहे थे अब उन्हें क्रियान्वित करने का उचित समय है, प्रयासरत रहें। समय की गति आपके पक्ष में हैं। आपकी मेहनत और आत्मविश्वास की वजह से सफलता आपके नजदीक रहेगी। भूमि भवन खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए बहुत ही बेहतर समय है। किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव रहेगा। वाहन चलते वक्त आप सावधानी बरते।
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आप अपने परिजनों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे और आपको कोई शुभ समाचार भी सुनने को मिलेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज धन लाभ हो सकता है और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सायंकाल के समय अतिथियों का आगमन हो सकता है और किसी समारोह में जाने से आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। व्यवसाय में समय-समय पर लिए गए निर्णय आपके लिए कारगर साबित होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपको अपने भविष्य की चिंता कम सताएगी।
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों की कृपा रहेगी, जिससे आपका प्रमोशन भी हो सकता है व्यस्तता के बीच भी आप अपनी लव लाइफ के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिससे जीवन साथी के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। भाइयों की मदद से आपके अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। राजनीति से संबंधित जातकों को आज लाभ होगा और आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। सायंकाल के समय आज वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें, नहीं तो कोई चोट लग सकती हैं।
कर्क राशि
आज अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न रह सकते है। मानसिक रूप से आप तनाव पूर्ण रहेंगे। काम के सिलसिले में स्थिति अच्छी रहेगी। यात्रा करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। आपकी इनकम सामान्य रहेगी। व्यापारियों को अपने ग्राहकों से तालमेल बना कर रखना होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कामकाज के हिसाब से आपके आय में तेजी से बढ़ोतरी होने वाली है।
सिंह राशि
आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज धन लाभ के योग बन रहे है। पैसों से जुड़ी समस्या आ रही है तो आज का दिन आपके लिए राहत भरा साबित होगा। आपका वर्चस्ववादी स्वभाव आलोचना की वजह बन सकता है। ऐसे समय में मन का ढीलापन आपको लाभ से वंचित न कर दे, इसका ध्यान रखें। विवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति होगी। कोई भी पारिवारिक फैसला लेने से पहले परिवार वालों की राय लेना बेहतर होगा।
कन्या राशि
करियर के मामले में आपके साथ कुछ अच्छा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। आज काम ज्यादा होने के कारण आप थोड़े प्रोब्लम में रहेंगे लेकिन आपके दोस्त इन परेशानियों से आपको दूर रखेगें। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन कामयाबी का दिन है। आज कम मेहनत का अधिक फल मिलेगा। जमीन-जायदाद संबंधी समस्या का समाधान योजना के अनुसार खत्म हो जाएंगे, साथ ही जो भी काम करेगें उसको लेकर थोड़ा जिम्मेदार रहना होगा, इससे आप जरुर सफल होगें। आज फैमिली के साथ अधिक समय बीतेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें।
तुला राशि
आज का दिन आपको ढेर सारा फायदा दिलाने वाला रहेगा। बिजनेस में रूका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा। किसी नये काम को शुरू करने से पहले माता-पिता का आर्शीवाद लेना न भूलें। आज स्वास्थ्य में साकारात्मक परिवर्तन होगें और आप काफी हेल्दी महसूस करेगें। इस राशि की महिलाएं अगर किसी समारोह में जा रही हैं तो अपने कीमती जेवरों के प्रति सावधान रहें। रात में घर से बाहर निकलतें समय मोबाइल को चार्ज करना न भूलें।
वृश्चिक राशि
प्रापर्टी डीलिंग से संबंधित किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से आज बचें। संतान पक्ष की ओर से हर्षदायक समाचार से मनोबल बढ़ेगा। भाग्योदय का दिन है, सचेत रहें। महत्वपूर्ण रिश्ते और अच्छे हो सकते हैं। पैसों की स्थिति को लेकर थोड़ा विचार भी कर सकते हैं आज साहित्य एवं कला में आपकी रूचि रहेगी और मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। बौद्धिक चर्चाओं में भागीदारी अवश्य लें, कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी में लाभदायक समाचार मिलेगा।
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है। आप की दिनचर्या में बदलाव लाना जरूरी है। किसी काम को लेकर आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। व्यापार में आपको उम्मीद से कम ही लाभ हो पायेगा, आज आपका पैसा कहीं अटक सकता है, दूसरे तरफ बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा।
मकर राशि
आज खुद को आप ऊर्जावान महसूस करेगें। आपके रुके हुए काम जल्द ही पुरे हो जायगे साथ ही आपके सकारात्मक विचार आपको सहारा देंगे। आज किसी करीबी से आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स को सीनियर्स से मदद मिलने के योग हैं। इस राशि के वकीलो के लिए दिन बहुत अच्छा है, समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। दोस्तों के साथ पहले हुई अनबन आज खत्म हो जायगी साथ ही दोनों के बीच के रिश्ते और भी मजबूत होंगे | आज नये करोबार की शुरूआत करने की सोचेंगें, इसमें जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलेगा।
कुंभ राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज कानूनी कार्यवाही में ना पड़े। इस राशि के विवाहित आज जीवनसाथी के साथ डिनर पर किसी अच्छे रेस्टोरेंट जा सकते है। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आपको मानसिक सुख की अनुभूति होगी। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज पढ़ाई में अच्छा परिणाम लाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती हैं। आज बड़े भाई की सलाह पर निवेश करें तो निश्चित ही आपको लाभ मिलेगा। व्यायाम करें खुद को फिट महसूस करेंगें।
मीन राशि
आज किसी काम में माता-पिता की सलाह से आपको सफलता मिलेगी साथ ही पारिवारिक रिश्तो में मिठास आएगी। आज घर की कुछ नयी जिम्मेदारियां आपके कंधो पर आ सकती है। आज दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। दुश्मन आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। रास्ते में यात्रा करते समय आपके किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिसके सहयोग से आपके रूके हुए काम पूरे हो जाएंगे। आज पैरों में दर्द होने के कारण स्वास्थ्य थोड़ा खराब रहेगा। आज घर में पार्टी का आयोजन हो सकता है।
